
आगरा। जय अम्बे फिलिंग स्टेशन अभयपुरा किरावली से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर को दबोचा है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ अछनेरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शातिर को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। शातिर को पुलिस ने बड़ी ही चालाकी के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र पुत्र गोपाल निवासी सादाबाद हाथरस बताया, तथा अपने अन्य साथी का नाम करन पुत्र तेजवीर निवासी बरौली थाना बल्देव मथुरा बताया। आरोपी ने कई लूट की वादरातों को कबूला है। पुलिस ने शातिर के पास से तमंचा और लूटी गई 8000 में से चार हजार की नकदी भी बरामद की है।