
Nitin kohli
आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel samajwadi party lohiya) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal singh yadav) का 65वां जन्मदिवस (Birthday) धूमधाम से मनाया गया। जिला एवं महानगर कमेटी ने संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव (Dhara singh yadav) के नेतृत्व में मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली (Nitin Koahli) उपस्तिथ रहे।
यह भी पढ़ें
साईं मंदिर में भंडारा
नितिन कोहली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब, मजदूर और किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद करते हैं। इसीलिये उनका 65वां जन्मदिवस सामाजिक न्याय संकल्प के रूप में हम सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। प्रातः 9 बजे बल्केश्वर चौराहा पर लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष यूनिस खान और उनकी टीम द्वारा गरीब और असहाय लोगों को फल वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे साई मन्दिर कमला नगर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली द्वारा बाबा को भोग लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की दीर्घ आयु के लिए प्रार्थना की। प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी कुलदीप यादव द्वारा गरीबों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया ।
यह भी पढ़ें
दीवानी में निशुल्क प्रार्थनापत्र शिविर
11बजे दीवानी परिसर में अधिवक्ता सभा जिला, महानगर अध्यक्ष आसिफ आजाद,पवन लावनिया एवं महिला सभा अध्यक्ष सुमनलता सक्सेना द्वारा सामाजिक न्याय संकल्प के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया गया। न्यायालय में आये हुए पीड़ितों के लिए निशुल्क प्रार्थनापत्र शिविर लगाया । 12बजे सदर भट्टी चौराहा पर शिवपाल यादव का जन्मदिवस यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष दाऊद कुरैशी व दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे ने संयुक्त रुप से केक काट कर एवं फल वितरण कर मनाया ।
यह भी पढ़ें
बच्चों को टिफ़िन, कॉपी,पेन्सिल वितरण
अपराह्न एक बजे प्रदेश सचिव थान सिंह यादव व जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव द्वारा श्रीमती किसन देवी इंटर कॉलेज पर बच्चों को टिफ़िन, कॉपी,पेन्सिल वितरण कर मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा मनीषा सिंह,शिल्पी जैन,रिचा सिंह, आशु दिवाकर, मानसिंह, मनीष शर्मा, आशीष तिवारी, राजीव पोद्दार, धर्मेंद्र यादव, अनुज जैन, जयप्रकाश, अन्जुमन चौधरी, करनवीर सिंह, मुवीन खान, असलम खान, वरुण देशभक्त, मुकेश बरुआ, मन्ना खान, लाले यादव, वाहिद उस्मानी, अनीस खान, शाहिद खान, अमित चौहान, जोगेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे
Published on:
02 Feb 2020 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
