6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ सिंह और राम नाईक ने दीक्षांत समारोह में जाने से पूर्व किया ये काम, देखें वीडियो

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
less than 1 minute read
Google source verification
convocation

convocation

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 84वें दीक्षांत समारोह की धूम है। दीक्षांत स्थल पर जाने से पूर्व भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में अन्नपूर्णा क्षेत्र का उद्घाटन किया। अन्नपूर्णा क्षेत्र कैन्टीन है, जिसे भारतीयता का रंग दिया गया है।

दो भवनों का शिलान्यास

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द दीक्षित ने इस कैन्टीन का निर्माण समाज के सहयोग से किया है। इसके साथ ही सुल्तानगंज की पुलिया पर बनने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल और खंदारी परिसर में बनने वाले चाणक्य भवन का शिलान्यास किया गया। दोनों भवनों पर 23 करोड़ रुपये की बनाए जाएंगे।

कड़ी सुरक्षा

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बिना पास के किसी को नहीं जाने दिया गया है। विश्वविद्यालय में जब भी कार्यक्रम होता है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा आंदोलन की आशंका रहती है। इसके चलते कुलपति ने कुछ शिक्षकों को भी तैनात किया है, ताकि बवाली छात्रों को पहचान सकें।