5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हीरो मोटोकॉर्प के लिए हुए साक्षात्कार, 400 स्टूडेंट्स ने दिए साक्षात्कार

देश की प्रमुख अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प देगी अलवर मे रोजगार।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 28, 2018

Naveen jain

Naveen jain

आगरा। सैक्टर-11 आवास विकास स्थित संत रामकृष्ण प्राइवेट आईटीआई पर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि महापौर आगरा नवीन जैन ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलि कर किया। मेले मे आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके वर्ष 2016 व 2017 के छात्र शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - मरने के बाद जिंदा हुआ राम किशोर, बताया कि स्वर्ग के द्वार से उसे क्यों जमींन पर भेजा वापस

ये बोले चेयरमैन
कॉलेज चेयरमैन मनमोहन चावला एंव प्रबन्धक रविकान्त चावला ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईटीआई स्टूडेंट्स के लिए रोजगार मेले को कालेज द्वारा लगाया गया है, जिसमें रोजगार देने के लिए हीरो कम्पनी नीमराना राजस्थान प्लांट से एचआर मेनेजर पुनीत चौधरी व प्रोडक्शन मेनेजर विकास कुमार शामिल हुए। चयनित छात्रों को कंपनी अप्रेंटिशशिप ट्रेनिंग के दौरान एक वर्ष तक नि:शुल्क भोजन के साथ 11,100 रुपये देगी और ट्रेनिंग समाप्ति पर बढ़ी हुई आय के साथ अन्य सुविधाये प्राप्त होंगी।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1500 जोड़े होंगे एक दूजे के, 264.77 लाख मिले

मेयर ने की सराहना
मेयर नवीन जैन ने रोजगार मेले को सराहनीय बताते हुए कहा कि रोजगार मेले से बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम करने का संत रामकृष्ण कालेज का सार्थक प्रयास साबित होगा। ऐसे मेले अगर हर कालेज मे लगते रहे तो युवाओं मे बेरोजगारी की दर मे निश्चित ही कमी आएगी। प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने बताया कि रोजगार मेले मे अधिकतम 24 वर्ष की आयु के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलैक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, वेल्डर, वायरमेन, पेंटर एंव कोपा ट्रेंड के लगभग 400 छात्रों के साक्षात्कार लिए गए। इस अवसर पर मेले मे विशेष सहयोग राजेश कुमार मिश्रा, नरेंद्र, विकास तथा पलक द्वारा प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें - आगरा यूनिवर्सिटी में तीन वर्ष के लिए था प्रतिबंध, उसी छात्र नेता ने किया अपनी क्लास में टॉप

ये भी पढ़ें - सड़क पर वाहन चलाते समय इन बातों का रखें जरूर ध्यान , ली गई ये शपथ