28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा से शुरू हो रहा है ‘भूख के खिलाफ युद्ध’, पूरे देश में चलेगा अभियान, देखें वीडियो

-अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना के तहत 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा -सेवा भारती और सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट कर रहा शुरुआत

3 min read
Google source verification
puran dawar

puran dawar

आगरा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था- जब हमारे देशवासियों के पास पेट भरने को पर्याप्त अनाज नहीं, तो हम अपन मुंह में भोजन का कौर कैसे रख सकते हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था- वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई और दवाई- ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही चाहिए। ग्लोबल हंगर इंडेक्स के अनुसार भारत का स्थान भुखमरी में 119 देशों में से 100वें स्थान पर है। पिछले नौ वर्षों में भुखमरी कम करने में भारत पिछड़ गया है। महात्मा गांधी ने काह था- इस दुनिया में बहुत से लोग इतने भूखे हैं कि भगवान उन्हें रोटी के सिवाय किसी और रूप में दिखाई नहीं देता है। ये तथ्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति की आँखों में आंसू ला सकते हैं। प्रमुख जूता निर्यातक पूरन डावर ने भूख के दर्द को स्वयं झेला है। इसलिए उन्होंने आरएसएस के संगठन सेवा भारती के साथ भूख के खिलाफ युद्ध का निश्चय किया है। आगरा से मिशन हंगर फ्री इंडिया की शुरुआत की जा रही है। धीरे-धीरे इसे देशव्यापी रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

एससी आयोग के अध्यक्ष की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का किया गया प्रयास, आठ माह के बच्चे की हालत नाजुक

दी गई जानकारी

‘अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना-भोजन सबके लिए’ शुरू किया जा रहा है। इस निमित्त आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिवेणी फार्म हाउस में आगरा के प्रमुख लोगों को बुलाया गया। उन्हें भोजन बनाने और वाहनों के बारे में जानकारी दी गई। कई लोगों ने सेवाभाव से काम करने की बात कही। भोजन बनाने से लेकर वितरण तक में सहयोग करेंगे। रसोईघर में हर स्तर पर स्वच्छता है। आरओ के पानी से भोजन बनाया जाएगा। यहां से भोजन बनकर एक वाहन में रखा जाएगा। इसमें फ्रीजर्स और फूड वार्मर्स हैं।

यह भी पढ़ें

पहली बार बगैर परीक्षा दिए जिलाधिकारी बनने का मौका, यकीन न हो तो पढ़ लें ये खबर

10 रुपये में इन स्थानों पर मिलेगा

भरपेट भोजन सिर्फ 10 रुपये में मिलेगा। थाली में भोजन परोसकर दिया जाएगा। पानी भी मिलेगा। दाल, सब्जी, रोटी और चावल होंगे। पौष्टिकता का भी ध्यान है। खेरिया मोड़, रामबाग चौराहा, सब्जी मंडी बोदला, भगवान टॉकीज और सेवला ग्वालियर रोड पर ये वाहन रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे तक पहुंचेंगे। प्रत्येक वाहन में 300 लोगों के भोजन का इंतजाम है। भोजन समाप्त होने के बाद वाहन चलेंगे।

यह भी पढ़ें

रैली निकालकर गांधी जयन्ती सप्ताह मनायेगी कांग्रेस

सहयोग का आह्वान

सक्षम डावर मेमोरियल ट्रस्ट के प्रमुख पूरन डावर ने बताया कि इस योजना में समाज का बहुत सहयोग मिल रहा है। अभी पांच वाहनों के साथ शुरुआत की जा रही है। जल्दी ही 20 वाहन हो जाएंगे। दान देने वालों की कमी नहीं है। हेल्प आगरा की मदद ले सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भूखा न रहे। उन्होंने सभी से सहयोग का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha 2018: जानें श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते, तर्पण का क्या है महत्व व क्या हैं श्राद्ध के नियम

17 अक्टूबर को उद्घाटन

सेवा भारती के प्रमुख सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को योजना का उद्घाटन त्रिवेणी फार्म हाउस में होगा। सेवा भारती के अध्यक्ष वीरेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि संघ समाज के सहयोग से सेवा कार्य करता है। सतीश चंद्र अग्रवाल ने भी एक वाहन भेंट किया है। उन्होंने कहा कि भारत भुखमरी से लड़ने में सबसे आगे होगा। बताया गया कि सेवा भारती के पौने दो लाख सेवा प्रकल्प चलते हैं। चार काम करने का आह्वान किया गया। इनमें मंदिरों की सफाई, सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ, सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, चाय इत्यादि का प्रबंध, सार्वजनिक स्थान पर सफाई।

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट दर्ज होते ही सपा नेता की अकड़ निकल गई, बोले- हमसे बड़े वो राम और भोले के भक्त नहीं

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम, आरएसएस के विभाग संघचालक हरिशंकर शर्मा, अशोक कुलश्रेष्ठ, जगमोहन गुप्ता, संयोजक सुमन गर्ग, बिजेन्द्र सिंह बघेल, उमेश गर्ग सीए, प्रांत सह सेवा प्रमुख श्याम किशोर गुप्ता, भारत भूषण, खगेश मथुरिया, अनीता दुबे, भाजपा पार्षद दीपक अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखीय रही।

यह भी पढ़ें

UP Police के दरोगा ने दलित सिपाही से किया बलात्कार, SC ST Act में रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार