आगरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना देर रात की है। परिवार के सभी सदस्य घर में सोये हुये थे, इसी दौरान घर में आग लगा दी गई। घर के दरवाजे बाहर से बंद कर दिये गये। जब घर से धुआं उठा, तो परिवारीजनों के होश उड़ गये। बाहर जाने का रास्ता भी नहीं था। पड़ोसियों ने बमुश्किल परिजनों को घर से बाहर निकाला। आग में सांसद की भतीजा का आठ माह का बच्चा झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।