20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संत निरंकारी मिशन की प्रमुख माता सविंदर कौर हरदेव निरंकार में लीन, बृज में शोक की लहर

-माता सविंदर हरदेव की यादें आगरा से जुड़़ी हुई हैं, देखें एक विशेष तस्वीर -आगरा के निरंकारी अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं

2 min read
Google source verification
mata savinder kaur

mata savinder kaur

आगरा। संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं माता सविंदर कौर हरदेव का रविवार की शाम को निधन हो गया। माता सविंदर कौर के निरंकार में लीन होने की सूचना मिलते ही आगरा के निरंकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकांश निरंकारी अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। कुछ सत्संगी सोमवार की सुबह जाएंगे। बाबा हरदेव सिंह और माता सविंदर कौर एक साथ ताजमहल देखने आए थे।

यह भी पढ़ें

संत निरंकारी मिशन ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर किया नेक काम

अंतिम संस्कार बुधवार को

निरंकारी मनमोहन ने बताया कि माता सविंदर कौर का निधन अपने निवास संत निरंकारी सत्संग भवन, संत निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली में हुआ। वे 13 मई, 2016 से 16 जुलाई, 2018 तक संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों के अंतिम दर्शन के लिए माता सविंदर कौर का पार्थिव शरीर समागम ग्राउंड नम्बर आठ में रखा जागा। आठ अगस्त तक दर्शन किए जा सकते हैं। अंतिम संस्कार की यात्रा बुधवार को प्रातः नौ बजे से ग्राउंड नम्बर आठ से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे सीएनजी दाह गृह, निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा।

यह भी पढ़ें

बाबा हरदेव सिंह ने हमें महापुरुष बनाया, जानिए कैसे

आठ अगस्त को दिल्ली में विशेष सत्संग

उन्होंने बताया कि माता सविंदर कौर हरदेव की शिक्षाओं तथा जीवन से प्रेरणा लेने के लिए विशेष सत्संग आठ अगस्त को शाम चार बजे से निरंकारी सरोवर के सामने वाले मैदान में, बुराड़ी रोड, दिल्ली में होगा। सत्संग में आगरा से अनुयायी बड़ी संख्या में दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि संत हरदेव सिंह के निधन के बाद माता सविंदर हरदेव का निधन वज्रपात की तरह है।

यह भी पढ़ें

संत निरंकारी मिशन को जोनल इंचार्च माता कांता महेन्द्रू ने बताया- कैसे बन सकते हैं लोकप्रिय, देखें वीडियो

बृज के सभी जिलों में शोक की लहर

संत निरंकारी मिशन के अनुयायी रवि मल्होत्रा और सचिन ओबराय ने बताया कि माता सविंदर हरदेव के निरंकार में लीन हो जाने से आगरा समेत बृज के सभी जिलों में शोक की लहर है। विदेश में रह रहे अनुयायी भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें

संत निरंकारी मिशन सरकार को इस तरह करता है सपोर्ट