दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने बताया कि दस घऱ की या 25-30 लोगों की आबादी वाले मजरों को भी ऊर्जीजीकृत किया जा रहा है। यहां सौभाग्य योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए जाएंगे। डीवीवीएनएल के एमडी एसके वर्मा ने बताया कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 21 जिलों में 571 मजरे ऐसे हैं जहां दस से कम घर हैं। इन मजरों में कुल 3249 घर हैं जिन्हें सोलर पैनल लगा कर मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही इन लाभार्थियों को 200 वाट की सोलर पैनल एवं बैटरी, पांच एलईडी, 20 वाट का एक फैन, पॉवर प्लग और मोबाइल चार्जिंग की एक यूएसबी फ्री दी जाएगी।