तलाशी में मिले मोबाइल
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 21 मोबाइल
और चार तमंचे कारतूस समेत बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम सोपाली पुत्र राजबहादुर निवासी नगला विष्णु थाना लाइनपार, महेश चन्द्र पुत्र चन्द्रपाल निवासी ओमनगर, विष्णु पुत्र अरविंद कुमार गुप्ता निवासी चिंतापूर्ण मंदिर के पास कश्यप बगीची, पंकज पुत्र किशन निवासी रामनगर और अर्जुन पुत्र बनवारी लाल निवासी पैमेश्वर गेट कन्हैया नगर थाना दक्षिण फिरोजाबाद हैं।