
सावधान! एटीएम दे रहा ऐसे रुपये, निकालने से पहले पढ़ लें पूरी खबर
आगरा। नोटबंदी के बाद से आगरा में एटीएम खाली हो चुके हैं। रिर्जव बैंक भी मान चुकी है कि 118 एटीएम में पैसा नहीं है। वहीं जो एटीएम पैसा दे रहे हैं उनमें भी कटे फटे नोट निकल रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान है। एटीएम से उपभोक्ताओं को कटे फटे नोट मिलने के बाद स्थिति परेशान करने वाली हो रही है। हाल ही में आगरा के एक एटीएम में ऐसा नजारा देखने मिला। यहां रुपये निकालने आए पहुंचे लोगों को पांच सौ रुपये के सफेद कागज चिपके नोट मिले। लोगों ने हंगामा किया, लेकिन, उनके नोट नहीं बदले जा सके। एटीएम से कटे फटे और सफेद कागज चिपके नोट निकलने की शिकायत उन्होंने की है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: चंबल पार करनी है तो देना होगा इन्हें टैक्स
एटीएम से निकले ऐसे नोट, देखकर हैरान हुए
थाना हरीपर्वत के दिल्ली गेट चौकी स्थित राजा मंडी स्टेशन पर स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का एटीएम है। शहर के एटीएम जवाब दे रहे हैं। एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है। लोग दूर दराज के एटीएम में पैसा लेने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। राजा की मंडी स्टेशन पर जब पैसे निकालने के लिए लोग पहुंचे और उन्होंने एटीएम मशीन का इस्तेमाल किया तो हैरान रह गए। पांच सौ के नोट पर आधा सफेद कागज चिपका था। वहीं किसी पर हल्दी लगी थी तो किसी नोट पर कुछ लिखा था। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर आने वाले ये लोग अपनी ट्रेन पकड़ने की जल्दी में भी थे। एटीएम पर गार्ड नहीं होने के चलते रुपये निकालने वाले लोग परेशान हो गए। परेशान होकर वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एटीएम में कोई शिकायत रजिस्टर भी मौजूद नहीं था, जिससे वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: एसएसपी अमित पाठक बोले संभ्रांत हो गए हैं अपराधी, अब बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं आखिर ऐसा क्यों
Updated on:
26 Jun 2018 02:33 pm
Published on:
26 Jun 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
