21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग छात्रों की मदद के लिए नेक पहल, आप भी जुड़ें इस मुहिम से

नेत्रहीन विद्यालय सूरकुटी के दिव्यांग छात्रों के सहयोग के लिए सेवा संकल्प 2018 का आयोजन 18 मार्च 2018 को आयोजित किया जा रहा है

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Mar 17, 2018

Incredible India Foundation

Incredible India Foundation

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्था द्वारा नेत्रहीन विद्यालय सूरकुटी के दिव्यांग छात्रों के सहयोग के लिए सेवा संकल्प 2018 का आयोजन 18 मार्च 2018 को आयोजित किया जा रहा है, जिसका शनिवार 17 मार्च को होटल पूनम प्लाजा दयालबाग रोड पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया। पोस्टर विमोचन के जरिये लोगों को “एक प्रयास अपनों का, अपनों के लिए.. चलो प्रयास करें अपनों को दुलार करें” का संदेश दिया गया।

इन्होंने किया विचामेचन
पोस्टर का विमोचन हैरिटेज बिल्डर्स के चेयरमैन सतीश अरोरा, प्रकाश मोटर्स के चेयरमैन नवनीत बंसल, यशवंत हॉस्पिटल के एमडी डॉ. सुरेन्द्र सिंह भगौर, होटल पूनम प्लाजा के मधुकर अरोरा, रावी इवेंट्स के मनीष अग्रवाल, मोहित जैन, दीप्ती जैन, साई कृपा इम्पेक्स के राजेश मंगल , इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की वाइस चेयरमैन मुकुल जैन, प्रेसीडेंट मधुसूदन भट्ट, सेक्रेटरी अजय शर्मा, इवेंट कोर्डिनेटर ब्रजेश शर्मा. आदि ने संयुक्त रूप से किया।

दैनिक उपयोग की वस्तुओं करेंगे प्रदान
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के सेक्रेटरी अजय शर्मा ने ‘सेवा संकल्प 2018’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा इस आयोजन के माध्यम से लोगों में जरुरतमंदों की मदद की भावना जागृत करने का प्रयास है, वाइस चेयरमैन मुकुल जैन ने कहा कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में “लोगों में सेवा की भावना” बिषय पर भी चर्चा होगी वहीं रावी इवेंट्स के मनीष अग्रवाल ने कहा कि नेत्रहीन विद्यालय सूरकुटी के दिव्यांग छात्रों को हम ‘सेवा संकल्प 2018’ आयोजन के जरिये दैनिक उपयोग के वस्तुएं प्रदान करेंगे।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर लघु उधोग भारती के मंडल अध्यक्ष राजीव बंसल, पाथ मेकर संस्था के डॉ. राम नरेश शर्मा, अभय गुप्ता, डॉ. मनीष शर्मा, मयंक अग्रवाल, अमित चौधरी, कुलदीप पाठक आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

भारतीय वास्तुकला का 100 वर्ष पुराना इतिहास दिखाने के लिए शुरू हुई आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस

पशु चिकित्सा अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, इस पत्र ने मचा दी खलबली