7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में जांच कर बताती थी लड़की, फिर मासूम का होता था बेरहमी से कत्ल

परीक्षण करते हॉस्पिटल संचालक और नर्स रंगे हाथ पकड़े
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 25, 2018

Sex determination racket

घर में जांच कर बताती थी लड़की, फिर मासूम का होता था बेरहमी से कत्ल

आगरा। भ्रूण परीक्षण पर सख्त नियम के बावजूद ये सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आगरा में भ्रूण परीक्षण करते हुए हॉस्पिटल संचालक और नर्स को पकडा गया है। राजस्थान की टीम के साथ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर परीक्षण करते हुए नर्स को रंगे हाथों दबोचा है।

एजेंट के माध्यम से भ्रूण परीक्षण कराने के लिए संपर्क किया
राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने एजेंट के माध्यम से भ्रूण परीक्षण कराने के लिए संपर्क किया। यह एजेंट डमी गर्भवती का भ्रूण परीक्षण कराने के लिए धौलपुर से आगरा लेकर पहुंचा। यहां राजस्थान की टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को शामिल किया। एजेंट डमी गर्भवती को लेकर केडी हॉस्पिटल, ई 36 ट्रांस यमुना कॉलोनी पहुंचा। यहां केडी हॉस्पिटल संचालक देवेंद्र चौधरी ने 10 हजार रुपये लिए। डमी गर्भवती को लेकर कृष्णा कॉलोनी टेढी बगिया स्थित एक मकान पर आया। टीम जब कृष्णा कॉलोनी में पहुंची तो यहां एक घर की पहली मंजिल पर भ्रूण परीक्षण करते हुए रुखसार पत्नी अरमान निवासी शंकर नगर टेढी बगिया को पकड़ा।

ऐसे जांच रहे थे शिशु की धड़कन
गर्भस्थ शिशु की धड़कन की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले फीटल डॉप्लर को गर्भवती महिला के पेट पर घुमाती थी। धड़कन की आवाज होने लगती, वह इसे अलग तरह का अल्ट्रासाउंड बताते हुए फर्जी तरीके से गर्भस्थ शिशु को लड़की बता देती थी। इसके बाद गर्भस्थ शिशु के कत्ल का सिलसिला शुरू हो जाता था। राजस्थान की टीम ने रुखसार को फीटल डॉप्लर से फर्जी भ्रूण परीक्षण करते हुए पकड़ा। टीम ने केडी हॉस्पिटल के संचालक देवेंद्र चौधरी और रुखसार से दिए गए 16 हजार रुपये भी जब्त किए हैं।

पुरानी खिलाड़ी है रुखसार
रुखसार भ्रूण परीक्षण के मामले में पुरानी खिलाड़ी है। पिछले साल भी उसे पकड़ा गया था। जमानत पर छूटने के बाद फिर से भ्रूण परीक्षण करना शुरू कर दिया।