26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में छह फीट लंबा अजगर देख उड़े सबके होश, वाइल्ड लाइफ टीम ने किया रेस्क्यू, देखें

आगरा में एक ट्रक से छह फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया गया है। अजगर ट्रक की बोनट में छिपा बैठा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 14 Aug 2022, 1:20 PM IST

six_feet_long_python_found_in_bonnet_of_a_truck_in_agra.jpg

बारिश के मौसम में कीड़े मकोड़े निकलने की आशंका बनी ही रहती है लेकिन क्या हो जब एक अजगर ही निकल आए। एक ऐसा ही आगरा में देखने को मिला। यहां एक ट्रक की बोनट में छह फीट लंबा अजगर छिपा बैठा था। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं चलाया था। वरना ट्रक के इंजन की गर्मी मिलने से अजगर कुछ भी कर सकता था। हालांकि इतना लंबे अजगर को देखकर ट्रक ड्राइवर भी दहशत में आ गया। उसने तुरंत वाइल्ड लाइफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया।

वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम ने किया रेस्क्य

बता दें कि मामला शनिवार का है। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की बोनट में छह फीट लंबे अजगर को देखकर वाइल्ड लाइफ एसओएस के हेल्पलाइन नंबर को फोन किया और उनसे मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के बोनट में छिपे बैठे छह फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया। वहीं अजगर को फिलहाल चिकित्सीय देखभाल में रखा गया है।

सिर्फ जुलाई महीने में 167 सरीसृप हुए रेस्क्यू

बताया जाता है कि टीम द्वारा करीब डेढ़ घंटे तक अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद अजगर को बाहर निकाला गया। अभी अजगर चिकित्सीय देखभाल में है। निरीक्षण के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम ने आगरा और आसपास के इलाकों से सिर्फ जुलाई महीने में 167 सरीसृप रेस्क्यू किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग