
समाजवादी पार्टी के नेता सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता 10 वर्षीय लिसीप्रिया ने ताज महल के पीछे यमुना किनारे लगे प्लास्टिक कचरे के ढेर के साथ एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी। फिर क्या था सपा ने मौका भुनाते हुए योगी सरकार के खिलाफ ट्वीट कर सवाल खड़े कर दिए। लेकिन, सपा नेता मनीष अग्रवाल ने यहां एक बड़ी चूक कर दी। 10 वर्षीय लिसीप्रिया विदेशी बता दिया। जब लिसीप्रिया ने रिट्वीट कर मनीष अग्रवाल को करारा जवाब दिया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद से सपा नेता लगातार अपना बचाव करते हुए पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण एक्टिविस्ट लिसिप्रिया पहली बार 20 जून को आगरा पहुंची थीं। ताजमहल का दीदार करने के बाद लिसिप्रिया ताजमहल के पीछे यमुना किनारे पहुंची। जहां प्लास्टिक कचरे के ढेर देख वह आहत हो गईं। उन्होंने अगले दिन प्लास्टिक के कचरे के साथ एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की। फोटो में उनके हाथ में एक तख्ती पर पर लिखा था कि ताजमहल की सुंदरता के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है। समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल ने जब मणिपुर की लिसिप्रिया का पोस्ट देखा तो उन्हें विदेश समझ योगी सरकार पर हमला बोल दिया।
सपा नेता जमकर घेरा भाजपा सरकार को
मनीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विदेशी पर्यटक भी अब भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने के लिए मजबूर हैं। भाजपा सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं, ताजमहल को खूबसूरती पर यह बदनुमा दाग है। विदेशी पर्यटक ने जिस तरह सरकार को आईना दिखाया यह बेहद शर्मनाक है। भारत और यूपी की यह छवि भाजपा सरकार ने बनाई है।
'मैं एक गर्वित भारतीय हूं'
मनीष अग्रवाल के ट्वीट पर लिसिप्रिया ने करारा जवाब दिया है। लिसिप्रिया ने लिखा कि हेलो सर, मैं एक गर्वित भारतीय हूं। मैं कोई विदेशी नहीं हूं।
Published on:
24 Jun 2022 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
