
आगरा। मुगल सम्राट शाहजहां की मोहब्बत की निशानी पर यमुना में पानी न होने से भविष्य में संकट है। इस संकट से ताजमहल को उबारने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ताज बैराज की घोषणा की थी। अब इस योजना पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में बैठक के दौरान कहा कि आगरा की 25 वर्ष पुरानी मांग बैराज परियोजना का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए घोषणा की थी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने 706 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं, इसमें से 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीएम योगी से वार्ता कर जल्द ही इस कार्य का श्रीगणेश कर दिया जाएगा। यहां पर 50 हजार पर्यटक आने की संभावना है। इस बैराज को अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया जाएगा। ये बैराज बनने से ताजमहल की नींव सुरक्षित होगी। नौकायन पर विचार किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया जाएगा। उनहेांने बताया कि बैराज यमुना से डेढ़ किलोमीटर डाउन स्ट्रीम में बनाया जाएगा और इसका नाम ताज बैराज रखा जाएगा।