16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद है ताजमहल, विदेशी टूरिस्टों को लुभाता है तमिलनाडु का ममल्लापुरम

Union Ministry of Tourism Report केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों ने ताज को निहारा। जिसके आधार पर भारत में स्वदेशी पर्यटकों में ताजमहल टॉप पर रहा ... जानें दूसरे-तीसरे नम्बर पर कौन है.. चौंकेंगे नहीं कहेंगे यह तो हमें पता था    

2 min read
Google source verification
घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद है ताजमहल, विदेशी टूरिस्टों को लुभाता है तमिलनाडु का ममल्लापुरम

घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद है ताजमहल, विदेशी टूरिस्टों को लुभाता है तमिलनाडु का ममल्लापुरम

ताजमहल की अगर चर्चा होती है तो हर किसी के मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकलता है, वो है वाह ताज। केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक घरेलू पर्यटकों ने ताज को निहारा। जिसके आधार पर भारत में स्वदेशी पर्यटकों में ताजमहल टॉप पर रहा तो दिल्ली स्थित लाल किला दूसरे और कुतुब मीनार तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या के आधार पर तमिलनाडु का मामल्लापुरम के स्मारक पहले और ताजमहल दूसरे नंबर पर रहा।

टॉप 10 टूरिस्ट स्थान

केंद्र सरकार ने 2021-22 में ताजमहल को घरेलू पर्यटकों के लिए टॉप 10 जगहों में शामिल किया है, जहां इंट्री फीस ली जाती है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, इस लिस्ट में पहले नंबर पर आगरा का ताजमहल, दिल्ली का लाल किला दूसरे और कुतुब मीनार तीसरे स्थान पर है।

32.9 लाख घरेलू पर्यटक ने ताजमहल को देखा, बना नम्बर-1

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021-22 में ताजमहल को 32.9 लाख घरेलू पर्यटक ने निहारा तो लाल किला देखने 13.2 लाख और कुतुबमीनार के लिए 11.5 लाख सैलानी पहुंचे। भारत में 3,693 धरोहर स्थल हैं। इस काल में ताजमहल को देखने सिर्फ 38 हजार विदेशी पर्यटक आए।

यह भी पढ़े - Tajmahal Controversy : ताजमहल के बंद 20 कमरों के राज का हुआ खुलासा, एएसआई ने दिया तृणमूल कांग्रेस प्रवक्‍ता को ये जवाब

वर्ष 2021-20 में 15.2 लाख विदेशी पर्यटक आए

पर्यटन मंत्रालय से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि, साल 2020 में 27.4 लाख विदेशी पर्यटक आए, पर 2021—20 इनकी संख्या महज 15.2 लाख रह गई।

यह भी पढ़े - ताजमहल से नफरत करती है आगरा की इन पांच गांव की जनता

विदेशियों की पहली पसंद रहा ममल्लापुरम

रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में केंद्र से संरक्षित शुल्क वाले स्मारकों में तमिलनाडु में ममल्लापुरम के स्मारक विदेशी पर्यटकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय रहे। ममल्लापुरम को देखने 1.4 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। इन आंकड़ों के आधार पर ममल्लापुरम टॉप पर रहा जबकि 38 हजार विदेशी पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती को जीभर कर देखा। जिस वजह से संख्या के आधार पर ताजमहल को दूसरा स्थान मिला।