22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताजमहल के खुलने का समय बदला, जानिये अब कब से कब तक होंगे ताज के दीदार

ताज महल का दीदार अब सूरज की पहली किरन के साथ कर सकेंगे सैलानी। कोरोना नाइट कर्फ्यू के चलते बदले हुए समय पर खुल रहा था ताज महल। कोरोना संकट के चलते दो महीने बंद रहा ताज।

2 min read
Google source verification
taj mahal

ताज महल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आगरा. ताजमहल (Taj Mahal) खुलने का समय बदल गया है। अब सैलानी ताज महल का दीदार सूरज की पहली किरन के साथ कर पाएंगे। कोरोना नाइट कर्फ्यू का समय बदलते ही ताजमहल के खुलने का समय भी बदल (Taj Mahal Opening Time Change ) गया है। अब तक ताज महल सुबह सात बजे से खुलता था, लेकिन अब यह छह बजे से खुलेगा। अन्य स्मारकों (Monument) को भी सुबह छह बजे से खोला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- World Heritage Day 2021 : वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है ताजमहल, प्रतिवर्ष देश-विदेश से आते हैं लाखों पर्यटक


कोरोना के चलते यूपी में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाया गया है। इसकी टाइमिंग पहले रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक थी। इसके चलते ताजमहल समेत स्मारक आदि भी सुबह सात बजे से पहले नहीं खुल रहे थे। पर सरकार ने प्रदेश में संक्रमण के बेहद कम होने के बाद नाइट कर्फ्यू का समय बदलकर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया है। इसके बाद अब ताजमहल समेत स्मारक भी सुबह छह बजे से खुलने लगे हैं।

इसे भी पढ़ें- अब सफर करते हुए Taj Mahal और बनारस घाट दिखेंगे एक साथ, खास तैयारियों में जुटे अधिकारी


कोरोना संकट के चलते ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक दो महीने बंद रहा। 16 जून से जब इसे खोला गया तो इसका समय बदल गया। अब जबकि प्रदेश में हालात बेहतर हुए हैं तो सभी चीजें धीरे-धीरे सामान्यीकरण की ओर लौट रही हैं। अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. वसंत कुमार स्वर्णकार के अनुसार यूपी सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ताजमहल समेत सभी स्मारक सुबह छह बजे से खोले गए हैं।

इसे भी पढ़ें- अब Taj Mahal का दीदार होगा और भी महंगा, जल्द इतने बढ़ाए जाएंगे Ticket के दाम!


बताते चलें कि दुनिया भर के सैलानियों में ताज महल को सूरज की पहली किरन के साथ देखने का गजब का क्रेज है। पहली किरन पड़ते ही ताज सुनहरी लालिमा से दमक उठता है, जो पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर खींच लाता है। कोरोना काल के पहले पैयटकों को सूरज की पहली किरन के साथ ताज महल का दीदार कराने के लिये टिकट सूर्योदय के 45 मिनट पहले और ताजमहल आधे घंटे पहले खुलता था। समय बदलने से एक बार फिर पर्यटक सूर्योदय के समय ताज की सुनहरी आभा को निहार सकेंगे।