
UP police constable
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक में आज कूड़े के ढेर के पास खड़ी लग्जरी कार अचानक जल उठी। कार से आग की लपटें उठते देख कार मालिक के होश उड़ गए। कार में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। वहीं कार मालिक ने यूपी पुलिस के सिपाही पर कार में आग लगाने का आरोप लगाया है।
यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक का है। यहां के रहने वाले राहुल चौधरी की होंडा अमेज कार घर के पास ही खाली स्थान पर खड़ी थी, तभी कार से अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देख कार मालिक दौड़कर मौके पर पहुंचे, इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। कार में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
सिपाही पर आरोप
वहीं कार मालिक राहुल चौधरी ने बताया कि घर के पास ही रहने वाले एक सिपाही ने उसकी कार में आग लगाई है। सिपाही द्वारा उसे कार में आग लगाने की धमकी दी जा चुकी है। पीड़ित ने बताया कि जिस स्थान पर वह कार खड़ी करता था, उस स्थान पर कार खड़ी करने का सिपाही द्वारा विरोध किया जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि पहले कूड़े के ढेर में आग लगाई गई, उसके बाद कार को धकेल कर आग के पास पहुंचा दिया गया।
Updated on:
04 Nov 2018 06:07 pm
Published on:
04 Nov 2018 06:07 pm
