24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश यादव को इलाज की जरूरत, मैं नहीं चाहता वह आगरा आएं’: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं आएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Harshul Mehra

Sep 21, 2025

deputy cm keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav over ram temple donation controversy lucknow

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं और कामकाज की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में: डिप्टी CM

डिप्टी CM ने विपक्षी पार्टियों को परिवारवादी और दिशाहीन संगठन बताते हुए कहा, " समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकार में है। यह डूबते हुए जहाज की तरह है। साल 2047 तक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में, कांग्रेस केंद्र में और RJD बिहार में सत्ता में नहीं आ पाएंगी। ये तीनों दल तनाव में हैं।"

अखिलेश यादव करवाएं इलाज: डिप्टी CM मौर्य

इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव सैफई का चश्मा लगाकर देख रहे हैं, इसलिए उन्हें प्रदेश में हो रहा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज उन्हें कराना चाहिए, लेकिन मैं नहीं चाहता कि वो आगरा आएं।"

'GST संशोधन क्रांतिकारी कदम'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मौर्य ने कहा ये सभी नेता 'मुंगेरीलाल के सपने' देख रहे हैं। जनता जानती है कि इनका सत्ता में लौटना संभव नहीं है। इस दौरान हाल ही में घोषित GST संशोधन को 'क्रांतिकारी कदम' बताते हुए उन्होंने कहा कि 22 सितंबर तक संशोधित GST लागू कर दिया जाएगा। जिससे आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा। यह महंगाई को नियंत्रित करने और जनता को राहत देने की दिशा में ठोस कदम है।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण खराब हुई सड़कों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। जल्द ही सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।