
राम विलास वेदांती
आगरा। अयोध्या राम मंदिर निर्माण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। लेकिन, अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए बयानबाजी का दौर जारी है। 80 प्रतिशत मुसलमान चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हो। कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों तक तोड़ने की राजनीति की। लेकिन, नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार सालों में जोड़ने का काम किया। राम मंदिर जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.रामविलास वेदांती ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी चुनाव आने पर मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। चुनाव आने पर उन्हें भगवान शिव की याद आती है, वे मंदिरों में पूजा करने पहुंचते हैं। लेकिन, राम मंदिर निर्माण की बात नहीं करते। डॉ.वेदांती ने कहा कि दिसम्बर महीने में हर हाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
न अध्यादेश और ना ही कोइ बिल लाना पड़ेगा
डॉ. वेदाती ने कहा कि अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण के लिए न अध्यादेश की जरूरत है और ना ही कोई बिल लाना पड़ेगा। राम मंदिर पर दोनों पक्षों से आपसी सहमति बन गई है और यह सभी के सहमति से बनेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में राममंदिर का निर्माण घोषणा की गई जो इसी बीजेपी सरकार में पूरा होगा। अब यह मुद्दा समाप्त हो जाएगा। इस पर किसी भी पार्टी की सियासत नही चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ही भारत को विश्व गुरु बना सकते है, इस लिए एक बार पुनः देश का प्रधानमंत्री मोदी जी ही बनेंगे।
Published on:
19 Nov 2018 09:38 am
