11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साड़ी पहनने वाली पत्नी के दिल्ली में बदले तेवर, जींस- टॉप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का चढ़ा शौक, टूटने के कगार पर पहुंची शादी

Agra News: साड़ी पहनने वाली पत्नी को दिल्ली की ऐसी हवा लगी कि वह जींस टॉप और ब्रांडेड चश्मे पहनने लगी। यही नहीं पार्कों में जाने का भी उसे शौक लग गया। परेशान पति ने इसका विरोध किया तो लड़ाई होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला काउंसलर तक पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Anand Shukla

Mar 10, 2024

wife started liking wearing jeans and tops now matter reached family counseling center

Agra News

Agra News: उत्तर प्रदेश आगरा एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले खेरागढ़ के एक युवक के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद ससुराल में सब ठीक चल रहा था। पति अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली में काम करता है। काम ठीक चलने के बाद 5 साल पहले वह पत्नी को भी अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता। देवर घर खर्च चलाता है, घर से कहीं घूमने चले जाओ तो झगड़ा करता है।

पति का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी ने हमेशा साड़ी ही पहनती थी। जब से उसे दिल्ली लेकर गया। वहां का माहौल देखकर उसके तो तेवर ही बदल गए। जींस-टॉप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का शौक लग गया। घर से काम पर जाते ही पत्नी पार्कों में घूमने निकल जाती है। अकेले जाने की मना करने पर झगड़ा करती है। वह कपड़ों पर इतना खर्चा नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस इलेक्‍शन कमिटी की बैठक, 17 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल, अमेठी से ये नेता लड़ेगा चुनाव


काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। मगर, बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दी गई है परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि शनिवार को 99 जोड़ो को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। 9 मामलों में समझौता हो गया। 5 में FIR के आदेश दे दिए। आज परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों को बुलाया गया, जहां दोनों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। अगली तारीख दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग