7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौच करने गए युवक को प्लास्टिक के बोरे से आ रही थी दुर्गध, पुलिस ने खोल कर देखा तो उड़ गए होश

प्लास्टिक के बोरे में बंद महिला का कंकाल मिला।
less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 31, 2019

Women

Women

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित नहर में प्लास्टिक के बोरे में बंद महिला का कंकाल मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ लग गई। सूचना पर मलपुरा पुलिस आ गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - Tripple talaq bill अब मुस्लिम महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं, मिठाई बांटी, आतिशाबाजी की, देखें वीडियो

ये है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर में नहर के पास बुधवार एक युवक शौच कर रहा था, तभी उसे वहां पर तेज दुर्गंध आई। इस पर उसने अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने आस पास देखा तो नहर में पड़े प्लास्टिक के बोरे से दुर्गंध आ रही थी। उन्होने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही एसओ मलपुरा थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें महिला का कंकाल मिला। यह देख पुलिसकर्मी तथा लोगों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें - ऐसा सीमन जिससे गाय बछड़ा नहीं, सिर्फ बछिया देगी, पूरे प्रदेश में लागू होगी योजना

पोस्टमार्टम के लिए भेजा कंकाल
बोरे में महिला का कंकाल मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने कहा है कि किसी ने महिला की हत्या कर बोरे में बंद करके नहर में बहा दिया है। यह बोरा पीछे से बहकर आया है। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि शव करीब 20 दिन पुराना है। कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनपुट: देवेश शर्मा