25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में अब पुलिस नहीं सुरक्षित, सिपाही को मारी गोली

अंडे की ठेल पर शराब पीने से युवक को टोकना सिपाही को पड़ा भारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Dec 2017, 8:29 AM IST

police constable

police constable

आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में अंडे की ठेल पर शराब पी रहे युवक को टोकने पर वह सिपाहियों से भिड़ गया। युवक के समर्थक वहां पहुंच गए और सिपाहियों से हाथापाई कर दी। इसी बीच सिपाही की सर्विस पिस्टल से चली गोली दूसरे सिपाही के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गई। घायल सिपाही को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां का मामला
थाना एत्मादपुर थाने में तैनात सिपाही रवि वालियान, अभिषेक काकरान और वैभव पंवार बाइक से शनिवार रात कुबेरपुर चौराहे पहुंचे। तीनों सिपाही हाईवे पर लुटेरे गिरोह के सुराग में थे, इसलिए वर्दी नहीं पहने थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे पर अंडे की ठेल के पास भागूपुर निवासी रवि और रहन खुर्द निवासी पंकज यादव खड़े थे। सिपाहियों ने उन्हें टोका तो युवकों से गाली गलौज हो गई। युवकों के 5-6 साथी और पहुंच गए। उन्होंने सिपाहियों से हाथापाई कर दी। सिपाहियों ने अपना परिचय दिया। एक ने बचाव के लिए सर्विस पिस्टल निकाली। हाथापाई में इससे गोली चल गई, जो रवि वालियान के बाएं कंधे में जा लगी। तब तक मौके पर पुलिस चौकी छलेसर से पुलिसकर्मी पहुंच गए और आरोपी पंकज और रवि को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों में मची अफरा तफरी
सिपाही के गोली लगने की खबर पर पुलिस अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। घायल सिपाही को दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी अमित पाठक, एसपी पश्चिम अखिलेश नरायण सिंह समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और सिपाही का हाल जाना। वहीं एसपी पश्चिम अखिलेश नरायन सिंह ने बताया कि रवि वालिया और उसके दो साथी सिपाही ने कुबेरपुर चौराहे पर खडे़ संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की तो वह आक्रामक हो गया और मारपीट करने लगा। उसके और साथी भी आ गए। उन्होंने सिपाही की सर्विस पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग