6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया से लोगों को भड़काने वाले आठ और गिरफ्तार

साइबर क्राइम ने अहमदाबाद से चार को पकड़ा, महेसाणा, साबरकांठा से भी हुई गिरफ्तारी

2 min read
Google source verification
cyber accused

सोशल मीडिया से लोगों को भड़काने वाले आठ और गिरफ्तार

अहमदाबाद. उत्तर भारतीय लोगों के विरुद्ध सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने वाले आठ और लोगों को अहमदाबाद के साइबर सेल ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद साइबर सेल ने चार को पकड़ा है, जबकि महेसाणा, साबरकांठा जिले से भी चार अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है। अब तक १५ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में अब तक कुल १०९ आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है।
साइबर सेल के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त जे.एस.गेडम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मनोज उर्फ मोन्टू बलदेव ठाकोर (२५), सुनील बाबूभाई ठाकोर (21), विजय नानूजी ठाकोर (23), अरविंद कांतीजी ठाकोर (33), नरेश मदारजी ठाकोर (31), अरविंद ठाकोर (28) और सचिन ठाकोर (21) शामिल हैं।
ऑर्गनाइज्ड तरीके से सोशल मीडिया पर भड़काने का खुलासा
साइबर सेल के प्रभारी एसीपी जे.एस.गेडम ने बताया कि अब तक की आरोपियों की गिरफ्तारी, उनसे पूछताछ और हाथ में लगे सबूतों के आधार पर सामने आया कि कि ऑर्गनाइज्ड तरीके से षडयंत्र के तहत सोशल मीडिया पर उत्तर भारतीय लोगों के विरुद्ध लोगों को भड़काया जा रहा है। भड़काऊ वीडियो, फोटो, मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। ऐसे ७० से ८० लोगों को पहले चिन्हित किया था। अब इनकी संख्या १०९ पर पहुंच गई है। इन सभी के विरुद्ध सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही इन्हें भी पकड़ा जाएगा। इस मामले में षडयंत्र की धारा १२०बी को भी जोड़ा गया है।
फेसबुक, वॉट्सएप को लिखा पत्र
गेडम ने बताया कि भड़काऊ मैसेज को रोकने और इन्हें फैलाने वालों की पुख्ता जानकारी जुटाने के लिए फेसबुक और वॉटस एप को भी पत्र लिखकर उनसे भी मदद मांगी है।
४९ आरोपियों को पकडऩे के लिए जिला पुलिस से मदद
साइबर सेल सूत्रों का कहना है कि १०९ में से ४९ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग अलग जिलों की पुलिस से मदद मांगी गई है। उनसे आरोपियों को गिरफ्तार करके साइबर सेल को सौंपने का निर्देश दिया है।
भड़काऊ मैसेज शेयर करने पर भी होगी कार्रवाई
गेडम ने बताया कि लोगों से साइबर सेल की अपील है कि वे इस प्रकार के भडकाऊ मैसेज, वीडियो, फोटो से दूर रहें।उस पर विश्वास ना करें। यदि उनके पास किसी सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ आता भी है तो उसे आगे शेयर ना करें। नहीं तो शेयर करके लोगों को भड़़काने के आरोप में आपकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।