27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकरिया की पुरानी टॉय ट्रेन होगी विदा, 3.5 करोड़ में आएंगी दो नई ट्रेनें

शहर के कांकरिया तालाब की पाल पर लंबे समय से बच्चों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पुरानी टॉय ट्रेन अब विदा होने वाली है। अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) करीब 3.5 करोड़ रुपए की लागत से दो नई टॉय ट्रेन कांकरिया में चलाने की तैयारी कर रही है।
2 min read
Google source verification
amc news

फाइल फोटो।

ahmedabad: शहर के कांकरिया तालाब की पाल पर लंबे समय से बच्चों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पुरानी टॉय ट्रेन अब विदा होने वाली है। अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) करीब 3.5 करोड़ रुपए की लागत से दो नई टॉय ट्रेन कांकरिया में चलाने की तैयारी कर रही है।मनपा सूत्रों के अनुसार नई ट्रेन अगले सप्ताह कांकरिया पहुंचने की संभावना है। इसके बाद कोच और इंजन को जोड़कर ट्रेन तैयार की जाएगी तथा करीब दो माह तक परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण पूरा होने के बाद दिवाली से नई ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

इन नई ट्रेनों के कोच वटवा में तैयार किए गए हैं, जबकि इंजन महाराष्ट्र में बनाए गए हैं। मनपा की योजना है कि परीक्षण के बाद पुरानी दोनों ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर उनकी जगह नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।

छह जगहों पर नई गतिविधियां

टॉय ट्रेन के साथ कांकरिया परिसर में खाली पड़ी छह जगहों पर नई गतिविधियां शुरू करने की भी योजना है। इन जगहों का क्षेत्रफल 150 वर्ग मीटर से लेकर 7 हजार वर्ग मीटर तक है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विभिन्न गतिविधियां विकसित करने के लिए निजी एजेंसियों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं।

मनपा में 21 डिप्टी सिटी इंजीनियरों की पदोन्नति का रास्ता साफ

महानगरपालिका (मनपा) में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को पदोन्नति के जरिए भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। महानगरपालिका की स्टाफ सिलेक्शन एंड अपॉइंटमेंट कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में प्रशासनिक, इंजीनियरिंग और बिजली विभाग की विभिन्न नियुक्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मनपा के अनुसार शहर के विकास से जुड़े विभागों में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति तथा सीधी भर्ती पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

बैठक में प्रशासनिक संवर्ग में विभागाध्यक्ष (एचओडी) स्तर के एक पद पर डिप्टी एचओडी मुकेश पटेल को पदोन्नति देकर एचओडी नियुक्त करने तथा डिप्टी एचओडी के एक पद पर असिस्टेंट मैनेजर कल्पेश पटेल को पदोन्नति देने की मंजूरी दी गई। इंजीनियरिंग के रोड एंड बिल्डिंग विभाग में डिप्टी सिटी इंजीनियर के तीन रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। वहीं वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट विभाग में डिप्टी सिटी इंजीनियर के कुल 27 पदों में से पदोन्नति से भरे जाने वाले 18 पदों पर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय हुआ। इस तरह दोनों विभागों में कुल 21 डिप्टी सिटी इंजीनियर पदोन्नति से भरे जाएंगे।

इसके अलावा लाइट, एसटीपी और दूधेश्वर वाटर वर्क्स विभाग में एडीशनल चीफ इंजीनियर का एक नया पद शुरू किया गया है। इस पद पर पदोन्नति के पात्र डिप्टी सिटी इंजीनियर वसंत निनामा को नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। नियुक्ति राज्य सरकार की मंजूरी तथा आवश्यक शर्तों के अधीन रहेगी।

बैठक में हेल्थ मध्यजोन के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर डॉ. मिलन एच. नायक की 8 जुलाई 2026 के कार्यालय समय के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को भी मंजूरी दी गई। वहीं जू विभाग के सुपरिंटेंडेंट सर्व जे. शाह की परिवीक्षा अवधि बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।