5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा, कांग्रेस ने झंडे-बैनर-होर्डिंग्स के दिए बड़े ऑर्डर

गुजरात विधानसभा चुनावों में अब एक-दो महीने ही दिन शेष रह गए हैं। इन दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व गुजरात गौरव यात्रा

2 min read
Google source verification
BJP, Congress gives big orders for flag-banner-hoardings

BJP, Congress gives big orders for flag-banner-hoardings

अहमदाबाद।गुजरात विधानसभा चुनावों में अब एक-दो महीने ही दिन शेष रह गए हैं। इन दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व गुजरात गौरव यात्रा के तहत कई मंत्रियों का तांता लगा हुआ है।जन विकल्प मोर्चा के शंकरसिंह वाघेला भी दौरे कर चुके हैं। इस तरह जहां सत्ताधारी भाजपा, विपक्षी कांग्रेस के साथ-साथ अन्य सभी राजनीतिक दल इलेक्शन मोड में आ चुके हैं वहीं शुरुआती चुनावी धमक के बीच एक अलग तरह की चुनावी आहट शहर के जमालपुर इलाके में भी सुनाई पडऩे लगी है।यहां पर एक फैक्ट्री में कई कारीगर अलग-अलग राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर, होर्डिंग्स बनाने ंमें व्यस्त दिख रहे हैं। यहां पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, शिव सेना व अन्य पार्टियां अपना बैनर व झंडे बनवाती हैं।

राजस्थान के पाली मूल के रहने वाले फैक्ट्री के मालिक हनीफ भाई छीपा बताते हैं कि उनके यहां राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर काम-काज जोर -शोर से आरंभ हो चुका है।
भाजपा व कांग्रेस की ओर से ऑर्डर आ चुका है। इस बार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां खूब जोर लगा रही हैं। इस हिसाब से इस बार चुनाव प्रचार सामग्री की ज्यादा डिमांड है। हनीफ भाई के अनुसार उनके यहां पार्टी मुख्यालय के प्रतिनिधि चुनाव सामग्री की डिमांड भेजते हैं। वे भी खुद पार्टी के प्रतिनिधियों को सुझाव देते हैं कि इस तरह के नए झंडे, बैनर बनाए जाने चाहिए।

इसमें बाइक झंडा, कार झंडा के अलावा अन्य तरह की प्रचार सामग्रियां शामिल हैं। हालांकि उनके पास लोकसभा में देश भर से चुनाव सामग्री बनाने के लिए डिमांड आती है, गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए काम काफी बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के लिए छह महीने पूर्व ही ऑर्डर आ जाता है। इससे भरपूर स्टॉक भी रखना पड़ता है। सभी दलों का माल यहां से देश भर में जाता है।

सभी दलों के लिए चुनावी सामग्री का काम करने वाले हनीफ भाई ने बताया कि उनके लिए सभी पार्टी एक समान है। हां, वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि जो भी पार्टी जीते वह जनता का काम-काज करे जिससे देश का विकास हो।

सामाजिक-धार्मिक संगठनों से भी आती है डिमांड

हनीफ भाई के अनुसार चुनाव के अलावा उनके यहां अन्य सामाजिक संस्थाओं-उमिया पाटीदार संस्थान, मोरारी बापू के साथ-साथ कई धार्मिक संगठन भी अपने बैनर, झंडे यहां पर बनवाते हैं। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अहमदाबाद के दौरे के लिए भी होर्डिंग्स-बैनर यहीं से बनाए गए। जमालपुर के अलावा शहर के तीन-चार स्थलों पर ही चुनाव प्रचार सामग्री का निर्माण होता है।

उदय पटेल