20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / Coronavirus: राजकोट जिले के धोराजी में व्यापारी को कोरोना, अहमदाबाद से पहुंचा था धोराजी

Coronavirus: राजकोट जिले के धोराजी में व्यापारी को कोरोना, अहमदाबाद से पहुंचा था धोराजी

Coronavirus, Dhoraji, Rajkot, Gujarat
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Uday Kumar Patel

•

Updated: 22 May 2020, 6:33 PM IST

Coronavirus: राजकोट जिले के धोराजी में व्यापारी को कोरोना, अब तक दो मामले

Coronavirus: राजकोट जिले के धोराजी में व्यापारी को कोरोना, अब तक दो मामले

राजकोट. राजकोट जिले के धोराजी में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इससे पहले भी एक मामला सामना आया था। शुक्रवार को धोराजी के प्लास्टिक के व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धोराजी के डिप्टी कलक्टर गौतम मियाणी के मुताबिक 42 वर्षीय व्यापारी गत 6 मई को अहमदाबाद से धोराजी पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारन्टाइन में रहने को कहा। गुरुवार को व्यापारी का नमूना लिया गया जो राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया। गुरुवार देर रात व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। व्यापारी के चार परिजनो ंको समरस होस्टल में क्वारन्टाइन किया गया है। उधर धोराजी के कंसारा चौक, आंबली कुवा इलाके में पुलिस बंदोबस्त और इलाके के लोगों को होम क्वारन्टाइन के लिए कहा गया है।

सौराष्ट्र-कच्छ के 11 जिलों में कोरोना का संक्रमण अब बढ़ता जा रहा है। राजकोट में अब तक 82 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि सबसे ज्यादा संक्रमण भावनगर जिले में है जहां पर 114 मामले हैं। इसके बाद बोटाद में 56, जामनगर में 43, गिर सोमनाथ में 28, देवभूमि द्वारका में 12, जूनागढ़ में 13, पोरबंदर में 5, मोरबी और अमरेली में 2-2 तथा कच्छ में 56 मामले सामने आ चुके हैं।