19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिम्मतनगर के राजपुर के पास नवजात बच्ची को बेचने जा रहे गिरोह के पांच सदस्य पकड़े

हिम्मतनगर-ईडर हाईवे पर राजपुर गांव के पाटिया के पास एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वैन में करीब एक माह की नवजात बच्ची को बेचने के लिए हिम्मतनगर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों को साथ लेकर निगरानी रखी और राजपुर के पास वैन को रोका। उसमे पांच लोग मिले, वैन से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। हिम्मतनगर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
2 min read
Google source verification
Five members of a gang arrested while attempting to sell a newborn baby girl near Rajpur, Himmatnagar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

एक माह की बच्ची को 1.50 लाख में बेचने ले जाने का खुलासा, 11 दिन का रिमांड मंजूर, बच्चों की खरीद-फरोख्त

हिम्मतनगर. साबरकांठा पुलिस ने नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा। इनमें से चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां 11 दिन का रिमांड मंजूर किया गया। एक महिला आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर-ईडर हाईवे पर राजपुर गांव के पाटिया के पास एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वैन में करीब एक माह की नवजात बच्ची को बेचने के लिए हिम्मतनगर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पंचों को साथ लेकर निगरानी रखी और राजपुर के पास वैन को रोका। उसमे पांच लोग मिले, वैन से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया गया। हिम्मतनगर ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवीलााल गमार कथित तौर पर दलाल की भूमिका निभा रहा था। वहीं पोपटभाई और बबीबेन बच्ची के माता-पिता बताए गए। रुपए के लालच में बच्ची को 1.50 लाख रुपए में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
जांच में प्रवीण ध्रांगी और दिनेश ध्रांगी की भी कथित तौर पर दलाल के रूप में भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची को मुंबई में रहने वाली कविताबेन को बेचने की डील होने वाली थी। पुलिस ने पांचों आरोपियोें को पकड़कर 4 मोबाइल, 12 हजार रुपए नकद और वैन सहित कुल करीब 2.12 लाख रुपए का मुद्दामाल जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार मुख्य आरोपी देवीलााल के बयान में पहले भी करीब 12 बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी सामने आई। इस मामले में पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अंतरराज्यीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल साबरकांठा पुलिस ने टीमें गठित कर फरार आरोपियों सीताराम परमार और मुंबई निवासी कविताबेन की तलाश शुरू की। नवजात बच्ची को फिलहाल हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में उपचार दिया जा रहा है।

मॉल में लिफ्ट गिरी, चार लोगों का बचाव

वडोदरा. शहर के जेतलपुर रोड स्थित इंडियाबुल्स मॉल में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मॉल की दूसरी मंजिल से अचानक एक लिफ्ट नीचे गिर गई। हालांकि चार लोगों का बचाव हो गया।
लिफ्ट में एक ही परिवार के माता-पुत्र सहित चार लोग सवार थे। लिफ्ट गिरने के बाद अंदर फंसे लोगों ने चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर पास में मौजूद एक व्यक्ति तुरंत मदद के लिए दौड़ा। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को सकुशल बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिवार ने राहत की सांस ली।