19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा-आणंद के बीच नया गंभीरा ब्रिज 12 माह में बनकर तैयार, परीक्षण कार्य आरंभ

इस ब्रिज के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। पुल के स्टील में इपॉक्सी कोटेड स्टील का उपयोग किया गया है, जिससे लंबे समय तक जंग लगने की संभावना कम होगी और ब्रिज की मजबूती व आयु में वृद्धि होगी। निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रीकास्ट एलिमेंट का भी उपयोग किया गया, जो आधुनिक निर्माण पद्धति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ब्रिज के प्रत्येक पिलर पर आसान जांच व रखरखाव के लिए निरीक्षण प्लेटफॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
2 min read
Google source verification
New Gambhira Bridge between Vadodara and Anand completed in 12 months; testing underway

नया ब्रिज

नई तकनीक से मजबूत, प्रीकास्ट एलिमेंट और इपॉक्सी कोटेड स्टील से बना टिकाऊ

वडोदरा. जिले को आणंद जिले से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण नए गंभीरा ब्रिज का निर्माण कार्य निर्धारित 12 माह की समय-सीमा में पूर्ण कर लिया गया है।
मार्ग एवं भवन विभाग द्वारा वडोदरा जिले की पादरा तहसील में महीसागर नदी पर निर्मित इस नए ब्रिज पर वर्तमान में आवश्यक परीक्षण (टेस्टिंग) आरंभ किया गया है।
इस ब्रिज के निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। पुल के स्टील में इपॉक्सी कोटेड स्टील का उपयोग किया गया है, जिससे लंबे समय तक जंग लगने की संभावना कम होगी और ब्रिज की मजबूती व आयु में वृद्धि होगी।
निर्माण कार्य को गति देने के लिए प्रीकास्ट एलिमेंट का भी उपयोग किया गया, जो आधुनिक निर्माण पद्धति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ब्रिज के प्रत्येक पिलर पर आसान जांच व रखरखाव के लिए निरीक्षण प्लेटफॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

300 श्रमिकों ने दिन-रात किया काम

निर्माण कार्य के दौरान औसतन 300 श्रमिकों ने दिन-रात काम किया। उनकी अथक मेहनत, सुनियोजित कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीक के सुव्यवस्थित उपयोग से पुल को मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ स्वरूप दिया गया है। परीक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुराने ब्रिज का हिस्सा ढहने से 22 लोगों की हुई थी मौत

जिले की पादरा तहसील में महीसागर नदी पर पुराने गंभीरा ब्रिज का हिस्सा पिछले साल 9 जुलाई को ढह गया था। हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने नए ब्रिज के निर्माण की मंजूरी दी थी।

तेज रफ्तार कार ने दंपती को मारी टक्कर, महिला घायल

वडोदरा. शहर के अक्षर चौक पर तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दंपती को टक्कर मार दी। घटना में महिला घायल हो गई, उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घायल महिला ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से कार चला रहा था। महिला ने कार के अंदर शराब की बोतल होने का भी आरोप लगाया। कार में चालक के अलावा कुछ अन्य लोग भी सवार थे।
घटना के बाद अक्षर चौक पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे के बाद कार में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरा, गुस्साए लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। वहीं, कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जे.पी. रोड पुलिस थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस ने नशे की हालत में कार चलाने के आरोपों के बीच संबंधित कार चालक को पुलिस थाने ले जाकर कार्रवाई की।