scriptगुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशियों का भारी विरोध, अमित शाह पहुंचे गुजरात | Gujarat assembly election 2022: Amit shah reach gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशियों का भारी विरोध, अमित शाह पहुंचे गुजरात

Gujarat assembly election 2022: Amit shah reach gujarat -6 बार के विधायक श्रीवास्तव ने टिकट न मिलने से दिया इस्तीफा, वढवाण प्रत्याशी ने पत्र लिखकर कहा, नहीं लडऩा चाहतीं चुनाव

अहमदाबादNov 13, 2022 / 09:06 pm

nagendra singh rathore

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशियों का भारी विरोध, अमित शाह पहुंचे गुजरात

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशियों का भारी विरोध, अमित शाह पहुंचे गुजरात

Ahmedabad. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में जहां एक ओर भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर पार्टी के घोषित प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। 182 में से 166 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हुए हैं। अभी भी 16 के नाम घोषित होना बाकी है। यह भी ऐसी सीटें हैं जिन पर भारी विरोध को शांत करने और मजबूत प्रत्याशी की खोज में भाजपा नेतृत्व जुटा है।
विरोध का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम खुद दिल्ली से गुजरात पहुंचे। उन्होंने गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् में सीम भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिन सीटों पर भारी विरोध है ऐसी सीटों के पदाधिकारियों, प्रभारियों, पर्यवेक्षकों और विरोध करने वालों के मुद्दों को सुना।

किसी दूसरे कार्यकर्ता को दिया जाए मौका: जिज्ञाबेन

अहमदाबाद. सुरेन्द्रनगर जिले की वढवाण सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार बदलेगी। भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के रूप में जिज्ञाबेन पंड्या की घोषणा की थी। लेकिन अब उसमें बदलाव किया जा रहा है। विरोध और जातिगत समीकरणों के चलते पार्टी ने यह निर्णय किया है। इसके चलते इस सीट की घोषित प्रत्याशी जिज्ञाबेन पंड्या रविवार सुबह से ही भाजपा मुख्यालय कमलम् पहुंच गईं। उन्होंने पत्र लिखकर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से आग्रह किया कि उनके बदले किसी और कार्यकर्ता को वढवाण विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनने का अवसर दिया जाए। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और पार्टी का आभार भी जता कि उन्होंने इस सीट के लिए उम्मीदवार के रूप में उन्हें योग्य समझा। जिज्ञाबेन भाजपा से बीते 20 सालों से जुड़ी हैं। पत्र में उन्होंने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जताई।

Home / Ahmedabad / गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा प्रत्याशियों का भारी विरोध, अमित शाह पहुंचे गुजरात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो