20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / खंभात में गुटीय संघर्ष : मकानों में आग लगाई, पुलिसकर्मियों सहित १५ जख्मी

खंभात में गुटीय संघर्ष : मकानों में आग लगाई, पुलिसकर्मियों सहित १५ जख्मी

वाहन तोड़े, , पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के १७ गोले, पांच राउंड फायरिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Gyan Prakash Sharma

•

Updated: 24 Feb 2019, 10:48 PM IST

Khambhat : 15 injured

Khambhat : 15 injured

आणंद. जिले के खंभात शहर में अकबरपुर क्षेत्र में दो गुटों के बीच रविवार को हुई कहासुनी ने देखते ही देखते गुटीय संघर्ष का रूप ले लिया, जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गुटीय संघर्ष के दौरान हुए पथराव में पांच पुलिसकर्मियों सहित १५ जने जख्मी हो गए। आक्रोशित लोगों ने पांच मकानों में आग लगा दी और तीन पुलिस वाहनों सहित छह वाहनों में तोडफ़ोड़ की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के १७ गोले छोड़े और ५ राउंड हवा में फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर क्षेत्र में रविवार शाम को दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी गुटीय संघर्ष में बदल गई और दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। एक साथ हुए पथराव के चलते क्षेत्र में दुकानें बंद हो गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने चार मकान व एक झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया, जबकि छह वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई।
घटना की जानकारी मिलने पर खंभात सिटी पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो जिला पुलिस कंट्रोलरूम को जानकारी दी, जिससे पुलिस अधीक्षक मकरंद चौहाण, स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम पहुंची और भीड़ को बिखेरने के लिए आंसू गैस के १७ गोले दागे। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं हुई तो पांच राउंड हवा में फायरिंग की।
दोनों गुटों के बीच हुए इस पथराव में पांच पुलिसकर्मियों सहित १५ जने जख्मी हो गए। तीन पुलिस वाहनों सहित छह वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है। पथराव कर रहे पांच जनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।