
Video... अहमदाबाद : निजी अस्पताल में ब्रेन डेड हुए मरीज को सिविल अस्पताल ले जाकर अंगदान
अहमदाबाद. शहर के नरोडा क्षेत्र निवासी संतोकबेन पटेल दुनिया से जाते-जाते तीन लोगों को नया जीवन दे गईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इस महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उनके अंगों को दान करने के लिए उनके परिजन असारवा स्थिति सिविल अस्पताल में ले आए। उनकी दो किडनी और एक लिवर का दान किया गया। मरीज के साथ 20 परिजनों ने अंगदान की मंजूरी दी और उपस्थित भी रहे।
महिला के परिवार का एक व्यक्ति चिकित्सक, दूसरा नर्सिंगकर्मी है। उन्होंने ही स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोट्टो) की टीम को अंगदान के लिए अवगत कराया और फिर महिला को सिविल अस्पताल लेकर गए। ब्रेन डेड महिला के फिर से जरूरी टेस्ट करवाए गए। जिसमें महिला के ब्रेन डेड की पुष्टि हुई और फिर संतोकाबेन के लिवर और दो किडनी को दान में लिया गया। इससे तीन लोगों को नया जीवन मिल सका।
अमरकक्ष में अंगदाताओं के फोटो देख द्रवित हो उठे परिजन
ब्रेन डेड संतोकबेन के लगभग 20 परिजन जब काउंसलिंग के लिए सिविल अस्पताल के अमरकक्ष में गए तो वे अंगदाताओं के फोटो देख कर द्रवित हो उठे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की गतिविधि और मीडिया में प्रकाशित होने वाली खबरों से सिविल अस्पताल की अंगदान की गतिविधियों से वे परिचित हैं। जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अंगदान करने का निर्णय किया है।
पूरा स्टाफ ही अंगदान की गतिविधियों में जुडासिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अस्पताल का पूरा स्टाफ अंगदान की गतिविधियों से जुड़ा है। यही कारण है कि अस्पताल में सेवा देने वाले डॉ. जयदीप और नर्सिंग स्टाफ रवि ने अपने ब्रेन डेड परिजन के अंगदान करने का निर्णय किया है।
Published on:
23 Jun 2023 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
