28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 किलो गन्ने के रस से 2000 शिव भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में इलेक्ट्रिक मशीन से ताजे गन्ने का रस निकालकर उसमें केसर, चंदन, इत्र और गुलाब जल मिलाया गया, जिससे श्री नर्बदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक विधिवत रूप से संपन्न हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
shawan month

Photo- Patrika

अजमेर। मंदिर परिसर में ही इलेक्ट्रिक मशीन से गन्ने का ताजा रस निकाल कर केसर, चंदन, इत्र, गुलाब जल से श्री नर्बदेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया गया। करीब 500 किलोग्राम (5 क्विंटल) गन्ने मंगवाकर उसके रस से 2000 से अधिक शिवभक्तों ने रूद्राभिषेक किया।

भोपों का बाड़ा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में श्री नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में सावम मास के मौके पर शुक्रवार शाम 7.15 बजे से महादेव का रुद्राभिषेक शुरू हुआ जो करीब चार घंटे तक चला। इसमें आसपास के क्षेत्र के साथ शहरभर से शिवभक्त शामिल हुए। शिव भक्तों ने अभिषेक कर पुण्य कमाया। कार्यक्रम पूर्णतय नि:शुल्क रखा गया। शाम सवा 6 बजे पूजन किया गया।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पं.विष्णु दाधीच के आचार्यत्व में विप्रजन की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर नौसर माता मंदिर के पीठाधीश्वर रामाकृष्णादेव महाराज का सान्निध्य मिला। पूरे समय भक्त ओम नम: शिवाय का जाप करते रहे। रुद्राभिषेक करने वालों की कतारें लगी रही।

रुद्राभिषेक का यह दूसरा कार्यक्रम देश-प्रदेश एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि,वैभव एवं आरोग्यता की कामना के लिए किया गया। कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र तुनवाल, धर्मेंद्र ढलवाल, उमेश टाक, अमन सैनी, दीपक खोरवाल, रूपचंद, अरुण तूनवाल, प्रेमचंद टॉक, दीपक खोरवाल, अमन सैनी, विशाल भाटी, आलोक खंडेलवाल, सुमुख खंडेलवाल, लव टॉक, राम लाल आदि ने सेवाएं दी।