24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2020 Gift: पुलिस का तोहफा, womens और Girls सीखेंगी सेल्फ डिफेंस

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके तहत बुधवार से नई पहल की जा रही है।

2 min read
Google source verification
self defence camp

self defence camp

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

पुलिस (rajasthan police) नए साल के पहले दिन महिलाओं (womens) और बालिकाओं (girls) को सौगात देगी। बुधवार से प्रदेश के सभी जिलों में आत्मरक्षा (self defence) प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत होगी। इन केंद्रों में महिलाओं (womens) और बालिकाओं (girls) को आत्मरक्षा के गुर (training) सिखाए जाएंगे। अजमेर में पुलिस लाइंस में केंद्र स्थापित किया गया है।

Read More: Shivering Ajmer: कोहरे की कैद में सूरज, बर्फीली ठंड ने जकड़ा अजमेर को

देश में महिलाओं-बालिकाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म (rape case) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तेलंगाना, उन्नाव, रांची, टोंक सहित कई मामले पिछले दिनों सुर्खियों में रहे हैं। निर्भया कांड के बाद सख्त कानून (law) बना लेकिन शर्मनाक हरकतें कम नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके तहत बुधवार से नई पहल की जा रही है।

Read More: Good News: अजमेर को नए साल 2020 में मिलेगी तोहफों की सौगात

हर जिले में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र
डीजीपी डॉ. भूपेंद्र यादव के अनुसार प्रत्येक जिले में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाना है। इसमें महिलाओं, बालिकाओं को आत्म रक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर सिखाए जाएंगे। केंद्रों पर कामकाजी महिलाएं (working womens), गृहिणी (home makers), स्कूल (school), कॉलेज (college) और विश्वविद्यालय (university) में अध्ययनरत बालिकाएं और विभिन्न संगठनों-संस्थाओं में कार्यरत महिलाएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। इसकी अवधि सात दिवसीय होगी। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर देंगे।

Read More:Train Accident : एलटी वैगन का पहिया दूसरी पटरी पर चढ़ा, एक सप्ताह में अजमेर में दूसरी बार ट्रैन हादसा

2020 की शुरुआत होगी प्रेक्टिकल से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रायोगिक और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। प्रायोगिक परीक्षा अगले वर्ष बुधवार से शुरू होंगी। यह 7 फरवरी तक कराई जाएंगी। इसको लेकर बोर्ड निर्देश जारी कर दिए हैं।

Read More: RPSC के मृत अधिकारी की फेसबुक ID Hack , मांगे रिश्तेदारों से पैसे

बोर्ड के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन में दसवीं और बारहवीं के 32 लाख से ज्यादा नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थी 2020 की वार्षिक परीक्षा देंगे। इनके ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का काम पूरा हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच होंगी।