
madhyapradesh news
अजमेर.
शातिर ठगों की ऑनलाइन धोखाधड़ी जारी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC ) के मृत अधिकारी की फेसबुक आईडी हैक ( facebook id hack ) कर ठगों द्वारा रिश्तेदारों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। अधिकारी के परिजन ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।
आस्था जैन ने सोमवार को एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को सौंपी शिकायत में बताया कि उनके मामा सुरेश सेठी राजस्थान लोक सेवा आयोग में अधिकारी थे। उनका बीमारी के चलते निधन हो चुका है। कुछ परिचित लोगों ने उन्हें पिछले दिनों फोन किया। इसमें बताया कि सुरेश सोनी की फेसबुक आईडी से रुपए मंगवाए गए हैं। कई लोगों ने अपनी सामथ्र्य अनुसार 10 से 20हजार भेज दिए।
ठग चला रहे फेसबुक आईडी
आस्था ने बताया कि उनके मामा सुरेश सेठी की फेसबुक आईडी को ठग चला रहे हैं। रिश्तेदारों और परिचितों से लगातार रुपए मांगे गए तब उन्हें इसकी जानकारी मिली। उनके परिवार ने सोशल मीडिया और फेसबुक पर ऐसे ठगों से सावधान रहने के मैसेज डाले हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पिछले दिनों भी आया मामला
सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों जेएलएन अस्पताल के निकट रहने वाले परमेश्वर भी धोखाधड़ी का शिकार बना। उसके पास एमटीएस कम्पनी का मोबाइल नंबर था। यह कम्पनी बन्द हो चुकी है लेकिन वह इससे फेसबुक और व्हाट्सएप चला रहा था। कुछ दिन पूर्व शातिर ठगों ने उसके फेसबुक और व्हाट्सएप को हैक कर लिया। उन्होंने उसकी पत्नी को बीमार बताकर रिश्तेदारों से पैसे भेजने की डिमांड भेज दी। इस पर रिश्तेदारों ने अपनी सामथ्र्य अनुसार 5 से 10 हजार रुपए भेजे थे।
सतर्क रहें लोग-
-अज्ञात व्यक्ति/ठगों के फोन करने पर नहीं बताएं ओटीपी -बैंक खाते के नंबर, पिन
-नहीं फंसे ठगों के फर्जी क्रेडिट/डेबिट कार्ड बनाने के जाल में
-बिना जाने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी अथवा लिंक को नहीं करें शेयर
-फेसबुक पासवर्ड-आईडी को करते रहें चैक
READ MORE : GOOD NEWS : रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं रहेगी सुरक्षा की चिंता
Updated on:
30 Dec 2019, 8:14 PM IST
Published on:
30 Dec 2019, 8:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.