30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अजमेर को नए साल 2020 में मिलेगी तोहफों की सौगात

शहर को मिलेगा नए प्रोजेक्ट व विकास कार्यों का तोहफा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 30 Dec 2019, 10:29 PM IST

Good News:  अजमेर को नए साल 2020 में मिलेगी तोहफों की सौगात

ajmer,ajmer,ajmer

अजमेर. नए साल new year 2020 में शहर को कई सौगातGood news मिलेंगी। इससे शहर के विकास को गति मिलने के साथ-साथ लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। इससे काफी हद तक अजमेर Smart City स्मार्ट सिटी की तरफ कुछ कदम और बढ़ाएगा। इनमें योजनाओं में एलीवेटेड रोड, आरओबी, पार्क, स्टेडियम, अस्पताल, सीसीटीवी cctv कैमरे जैसे अन्य सुविधाएं शामिल हैं। शहर के पार्कों का विकास होगा तथा नए पार्क बनाए जांएगे। मॉडल स्कूल, स्केप चैनल, सीवर लाइन, सागर विहार बर्ड पार्क, स्मार्ट क्लासेज, मसाला चौक का निर्माण होगा।

एलीवेटेड रोड

एलीवेटेड रोड के निर्माण पर 225 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इससे शहर का यातायात सुगम होगा। जून 2020 तक इसे पूरा करने की टाइम लाइन निर्धारित है।

आरओबी

दौराई रेलवे फाटक पर आरओबी बनने का मामला सुलेगा। आपसी सहमति बन चुकी है। गुलाबाड़ी आरओबी का विवाद भी सुलझेगा।

चिल्ड्रेन पार्क

शहर में नौसरघाटी में प्राइवेट बस स्टैड के सामने चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा। इसके पास ही गांधी स्मृति पार्क का भी निर्माण होगा।

स्टेडियम का डवपलमेंट

श्स्मार्ट सिटी के तहत चन्द्र वरदाई स्टेडियम में स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, ओलम्पिक साइज स्वीमिंग, पाथ वे, टै्रकिंग ग्राउंड, बॉलीबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट आदि बनेगा।

पटेल स्टेडियम के विकास पर 20 करोड़ रूपए खर्च होंगे। यहां टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, स्वीमिंग पूल आदि का निर्माण होगा।

प्रवेश मार्ग होंगे चौड़े

नए साल में शहर के प्रवेश मार्गों के चौड़ा होने की उम्मीद है। जनाना रोड, जयपुर रोड के द्वितीय चरण का काम शुरु होगा। ब्यावर रोड, पुष्कर रोड व नसीराबार रोड की चौड़ाई बढ़ेगी।

स्कूल होंगे स्मार्ट

शहर के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लासों में स्कूली बच्चे पढ़ते नजर आएंगे।

अस्पताल की पलटेगी काया

संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की काया पलटेगी। यहां 40 करोड़ रूपए खर्च कर नए मेडिशन विभाग का भवन बनेगा। जिसमें अलग से आईसीयू आउट डोर व इन डोर के वार्ड बनाए जाएंगे। सुविधाओं का विकास किया जाएगा। क्यू मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित होगा।

मिलेगा भूखंड खरीदने का मौका

नए साल में एडीए लोगों को भूखंड खरीदने के लिए मौका देगा। इसके लिए आवासीय , फार्म हाउस तथा अफोर्डेबल योजना लांच करने की तैयार की जा रही है।

ओपन एयर थिएटर,आर्ट गैलरी

नए साल में शहर वासियों को ओपन एयर थिएटर व आर्ट गैलरी का तोहफ मिलेगा। सूचना केन्द्र मेें ओपर एयर थिएटर का निर्माण जारी है। केईएन को हेरिटेज बिल्डिंग बनेगा।

मल्टी लेवल पार्र्किंग

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत मल्टी लेवल पार्र्किंग बनाई जाएगी।

सरकार पशु चिकित्सालय

शास्त्री नगर में सरकार पशु चिकित्सालय का संचालन शुरु होगा।

नया मेडिकल कॉलेज भवन

मेडिकल कॉलेज का नया भवन व खेल मैदान बनेगा कायड़ रोड पर।

घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

शहर में बिजली की लाइनें भूमिगत होंगी। स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था की ऑन लाइन मॉनेटरिंग होगी।

read more सार्वजनिक स्थानों पर लिखे जाएंगे कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी कर्मचारियों के नम्बर