14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नानी के घर जाना बताकर घर से निकली लड़की से बलात्कार, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

आरोपी सूरज ने पहचान छुपाकर नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। कई माह तक प्रेमजाल में फांसा।

less than 1 minute read
Google source verification
ajmer crime

नाबालिग से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार। फोटो- पत्रिका

अजमेर। इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि बीती 25 मई को परिवादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि नाबालिग नानी के घर जाना बताकर निकली। तलाशने पर कहीं पता नहीं चला।

पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने अभय कमांड सेंटर और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी खंगालने के अलावा अन्य स्तर पर पूछताछ की। पुलिस को नाबालिग के बांसवाड़ा जिले के एक गांव में होने की सूचना मिली।

संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की। दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब किया। पुलिस ने मामले में सूरज डोडियार पुत्र गणेश डोडियार (18) को गिरफ्तार किया है।

यों अंजाम दी वारदात

आरोपी सूरज ने पहचान छुपाकर नाबालिग से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। कई माह तक प्रेमजाल में फांसा। वह नाबालिग को घुमाने के नाम पर गांव ले गया। वहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक गणपतलाल, कांस्टेबल बनवारीलाल, सुखराम, विमला, सुनीता मुकेश और अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : स्कूल के कमरे में अकेले थे संचालक और शिक्षिका, अचानक मौके पर पहुंचा पति और भाई, फिर हो गया बड़ा बवाल