अजमेर.
घूघरा घाटी (ghoogra valley)के निकट गुरुवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दम्पती घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना (civil lines thana) पुलिस ने घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्तपाल में भर्ती कराया।
Read More: Ajmer Discom : बिजली ज्यादा देते ही इंजीनियरों के लगा करंट
बाइक (biker) सवार मोहनलाल गुर्जर अपनी पत्नी के साथ अजमेर से खरीद-फरोख्त कर गांव लौट रहा था। जयपुर-किशनगढ़ से आ रही कार अचानक घूघरा घाटी के निकट कॉलोनी में जाने के लिए मुड़ी। इस दौरान बाइक और कार आपस में भिड़ (car-bike accident) गई। टक्कर से मोहनलाल और उसकी पत्नी उछलकर नीचे गिर पड़े।
Read More:RPSC NEWS : शिक्षक भर्ती 2004 : केंद्रीय सतर्कता आयोग पहुंचा मामला
दांत टूटे-पैर में चोट
दुर्घटना होने पर तत्काल रोड पर लोग जमा हो गए। उन्होंने घायलों को उठाया। मोहनलाल के दांत टूटने के अलावा पैर में चोट आई। उसकी पत्नी (wife injured) भी चोटिल हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती (admit in hospital) कराया।
Read More: Jee Main: फरवरी में भरे जाएंगे द्वितीय चरण की जेईई मेन के फॉर्म
खतरनाक हैं कई कट
जयपुर रोड-घूघरा घाटी पर डिवाइडर के बीच कई कट (cutts on roads) हैं। खासतौर पर एक सिनेमाघर और वन-विभाग की पौधशाला के बीच स्थित कट सबसे खतरनाक हैं। यहां जयपुर-किशगनढ़ से आते वाहनों के अचानक मुडऩे पर अजमेर से जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं।
Read More: Panchayat raj election…. …तो ऐसे कैसे चलेगी गांवों में ‘सरकार’
आग से धधका चिकित्सक के घर फर्नीचर
अजमेर. भीषण आग से गुरुवार को सिंधुवाड़ी-आशागंज में चिकित्सक का घर धधक उठा। अचानक हुई आगजनी से अफरा-तफरा मच गई। लोगों ने निजी अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम से मोर्चा संभाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। आगजनी से करीब 4-5 लाख रुपए का फर्नीचर आरै अन्य सामान जल गया।