6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Admission: इस कॉलेज में गूंजते हैं वेदमंत्र, संस्कृत पढ़ते हैं स्टूडेंट्स

शास्त्री प्रथम वर्ष के लिए महाविद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ।

2 min read
Google source verification
sanskrit college ajmer

sanskrit college ajmer

अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय लोहागल के शास्त्री प्रथम वर्ष (बीए) में। ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गए। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी।

प्रवेश समिति ने बताया कि अभ्यर्थी ई-मित्र पर 8 से 22 अगस्त तक शुल्क जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को होगा। महाविद्यालय में ऑनलाइन शास्त्री पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य 29 अगस्त से प्रारम्भ होगा। जगदगुरू रामानंदचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालयसे सम्बद्ध संस्कृत महाविद्यालय में किसी भी संकाय से उत्तीर्ण सीनियर सेकंडरी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश

अजमेर. जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं।
सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे ।

कहां खो गया मानसून?
मानसून को लोग ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने की बात कही थी। लेकिन जुलाई में मानसून की कमजोरी से यह संभव होता नहीं दिख रहा। जिले में 1 जून से अब तक महज 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 से 7 जुलाई तक जिले में कई जगह झमाझम बरसात के चलते बरसात का आंकड़ा बढ़कर 130 मिलीमीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक ताबड़तोड़ बरसात के चलते बारिश का आंकड़ा बढ़कर 275 मिलीमीटर पार कर गया था।

जिले में 1 जून से अब तक बरसात
अजमेर 95.50 श्रीनगर 77, गेगल 74, पुष्कर 127, गोविन्दगढ़ 74, बूढ़ा पुष्कर 101, नसीराबाद 43, पीसांगन 70, मांगलियावास 33, किशनगढ़ 82, बांदरसींदरी 36, रूपनगढ़ 47 , अरांई 88, ब्यावर 54.60, जवाजा 73, टॉडगढ़ 43, सरवाड़ 47, गोयला 35, केकड़ी 102, सावर 65.50 भिनाय 46, मसूदा 48, बिजयनगर 16, नारायणसागर 75 (कुल बरसात-80 मिलीमीटर)