5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agitation: कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अब पेन डाउन हड़ताल पर नजरें

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
agitation in mdsu

agitation in mdsu

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन-ग्रेच्यूटी, सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी तीन दिन तक प्रदर्शन कर चुके हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल प्रारंभ करने की चेतावनी दी है।

मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन और अन्य ने बताया कि कुलपति के कामकाज पर रोक के चलते सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन ग्रेच्यूटी भुगतान, सातवें वेतनमान, विभागीय पदोन्नति और अन्य मुद्दे अटक गए हैं।

पिछले दिनों मंत्रालयिक कर्मचारी संघ पदाधिकारी कुलसचिव से मुलाकात करने पहुंचे थे। यहां उनकी बात ढंग से नहीं सुनी गई। उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति को भी इससे अवगत कराया गया है। इससे पहले कार्मिकों ने कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने चेताया कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल शुरू होगी।

कुलसचिव पद रिक्त
कुलसचिव अनिता चौधरी का तबादला स्थानीय निकाय विभाग में उपनिदेशक पद पर किया गया है। इससे विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद रिक्त हो गया है। चौधरी के कामकाज को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों में खासी नाराजगी थी। अपने चैंबर में ही डीन कमेटी की बैठक कराने को लेकर उनका दोनों डीन से भी विवाद हुआ था। सरकार ने फिलहाल किसी को विश्वविद्यालय में कुलसचिव नहीं लगाया है। वित्त नियंत्रक भागीरथ सोनी ही कुलसचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।