
प्रतीकात्मक तस्वीर
अजमेर शहर में नई आवासीय योजना का 15 सालों से इंतजार अब खत्म होगा। अजमेर विकास प्राधिकरण की वर्ष 2024 के अंत में घोषित लोहागल व चाचियावास आवासीय योजना को अब पंख लगेंगे। इसमें फिलहाल चाचियावास आवासीय योजना रेस में आगे निकल गई है। इस योजना को रेरा से मंजूरी मिलने के बाद एडीए अब इसी माह आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
आवेदन शुल्क व प्रथम कड़ी की किश्त सहित अन्य खर्चों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। एडीए आयुक्त नित्या के. ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आवेदन शुल्क व आवेदन के साथ ली जाने वाली राशि तथा लॉटरी या अन्य प्रकार से आवंटन के बाद राशि जमा कराने आदि की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अजमेर विकास प्राधिकरण की करीब 18 साल पुरानी पृथ्वीराज नगर योजना व सात साल पुरानी विजयराजे सिंधिया नगर योजनाएं आज भी फलीभूत नहीं हो सकी हैं। ऐसे में एडीए अब नवीन योजनाओं में ऐसी कोई तकनीकी बाधा नहीं आने देगा।
रेरा में पंजीयन के बाद कॉलोनाइजर या संबंधित विभाग पर भी मूलभूत सुविधाएं तय समय में पूरी करने का दबाव रहता है। इससे आवंटी भी अपना भवन या व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माण जल्द शुरू कर सकता है। उसे पानी बिजली सड़क सहित अन्य सुविधाओं का इंतजार नहीं करना पड़ता।
लोहागल योजना में कुछ पेचीदगियां दूर करनी है। इसके बाद रेरा में पंजीयन के लिए डाली जाएगी। इसके चलते इस योजना को फिलहाल रोका गया है।
270 - आवासीय व व्यावसायिक भूखंड
61 - निम्न व मध्यम आय वर्ग
4 - संस्थानिक
2 - बड़े पार्क
250 - भूखंड
70 - हेक्टेयर
पेट्रोल पंप, सीएनजी व चार्जिंग स्टेशन।
450 - आवासीय व व्यावसायिक भूखंड
147 - निम्न व मध्यम आय वर्ग व संस्थानिक।
Updated on:
21 Jan 2025, 5:25 PM IST
Published on:
21 Jan 2025, 5:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.