28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / यहां जानें JDA की तीनों आवासीय योजना की भूखंडों की संख्या, लास्ट डेट, लॉटरी डेट और फॉर्म भरने का Full Process

यहां जानें JDA की तीनों आवासीय योजना की भूखंडों की संख्या, लास्ट डेट, लॉटरी डेट और फॉर्म भरने का Full Process

JDA Yojana: इन योजनाओं के तहत लोगों को किफायती दरों पर भूखंड (प्लॉट) आवंटित किए जाएंगे। तीनों योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 15 Jan 2025, 3:53 PM IST

Online Registration Process For Residential Scheme: जयपुर में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने तीन आवासीय योजनाएं लॉन्च की हैं। इन योजनाओं के तहत लोगों को किफायती दरों पर भूखंड (प्लॉट) आवंटित किए जाएंगे। तीनों योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पात्र व्यक्ति केवल एक योजना में आवेदन कर सकते हैं।

तीनों योजनाओं का विवरण

आवासीय योजना पटेल नगर

  • आवेदन की शुरुआत: 14 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम डेट: 13 फरवरी 2025
  • लॉटरी की डेट: 24 फरवरी 2025
  • कुल भूखंड: 270

आवासीय योजना गोविन्द विहार

  • आवेदन की शुरुआत: 25 दिसंबर 2024
  • आवेदन की अंतिम डेट: 7 फरवरी 2025
  • लॉटरी की डेट: 20 फरवरी 2025
  • कुल भूखंड: 202

आवासीय योजना अटल विहार

  • आवेदन की शुरुआत: 18 दिसंबर 2024
  • आवेदन की अंतिम डेट: 7 फरवरी 2025
  • लॉटरी की डेट: 14 फरवरी 2025
  • कुल भूखंड: 284

आवेदन करने की प्रक्रिया


आप JDA की वेबसाइट पर जाकर इन योजनाओं में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे आवेदन प्रक्रिया के सभी स्टेप्स दिए गए हैं:

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:


JDA की वेबसाइट (https://jda.rajasthan.gov.in/content/raj/udh/jda---jaipur/en/home.html#) पर जाएं।

रेसिडेंशियल स्कीम पर क्लिक करें:


वेबसाइट को स्क्रॉल करें और "Apply for Residential Scheme" बटन पर क्लिक करें।

योजना का चयन करें:


तीनों योजनाओं में से किसी एक योजना के "Process" बटन पर क्लिक करें। योजना से संबंधित पीडीएफ और पात्रता शर्तें पढ़ें।

पंजीकरण करें:


"Apply for Registration" बटन पर क्लिक करें।

अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

ओटीपी के जरिए सत्यापन करें।

जानकारी भरें:

आवश्यक जानकारी भरें और "Continue" पर क्लिक करें।

कैटेगरी और इनकम भरें:

अपनी श्रेणी (Category) और वार्षिक आय (Annual Income) दर्ज करें।

"Proceed" बटन पर क्लिक करें।

दस्तावेज़ अपलोड करें और भुगतान करें:

सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

ध्यान देने योग्य बातें

आवेदन करते समय केवल एक योजना का चयन करें।

सही जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें ताकि आवेदन अस्वीकार न हो।

निर्धारित तिथियों का पालन करें और लॉटरी डेट तक अपडेट रहें।