6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer: बनेगा नया बस टर्मिनल, Jaipur Road पर आरपीएससी के सामने होगा निर्माण

बस अड्डा प्राधिकरण के सचिव चुके हैं जायजा
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Jul 24, 2019

अजमेर.

जयपुर रोड पर पर आरपीएससी (RPSC) के सामने अजमेर विकास प्राधिकरण (Ajmer Development) की भूमि पर बस टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु हो गई।

बस अड्डा प्राधिकरण के सचिव एच.गुइटे ने पिछले दिनों प्राधिकरण सचिव के साथ जमीन का मौका मुआयना किया है। उन्होनें जमीन को बस टर्मिनल के लिए उपयुक्त माना है। बस टर्मिनल का निर्माण बस अड्डा प्राधिकरण पीपीपी मोड पर करेगा। बस टर्मिनल के लिए भूमि आवंटन के लिए बस अड्डा प्राधिकरण अजमेर विकास प्राधिकरण को आवेदन करेगा। जयपुर रोड पर यात्रियों को आधुनिक बस स्टैंड उपलब्ध होगा। आरपीएससी के सामने प्राधिकरण की करीब 22 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्राइवेट बस स्टैंड चल रहा है। यहां बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर होटल, दुकान,डेयरी बूथ सहित अन्य निर्माण कर लिए गए हैं। पूर्व में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमियों को स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन अतिक्रमण हटने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इस भूमि पर तारबंदी के साथ ही मलवा डालकर कब्जा किया जा रहा है। पूर्व में प्राधिकरण ने इस भूमि पर प्राधिकरण का नया भवन बनाए जाने का निर्णय लिया था लेकिन अब यहां नया बस टर्मिनल बनाया जाएगा।

Read More: Kidnapping! व्यापार के लिए ले रखे थे पैसे उधार, नहीं चुकाने पर हुई तकरार

Bisalpur: भरवा क्षमता का दस प्रतिशत पानी भी नहीं बचा है बांध में

News About Ajmer on Facebook: Cleck Here