
Kidnapping! व्यापार के लिए ले रखे थे पैसे उधार, नहीं चुकाने पर हुई तकरार
अजमेर. (Ajmer)
लेनदेन के विवाद में एक युवक की अपहरण (Kidnapping) से हडक़म्प मच गया। सूचना पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने पीडि़त युवक व आरोपियों को वैशालीनगर क्षेत्र में एक ढाबे से बरामद कर लिया। मामला आशागंज क्षेत्र का जुड़ा होने पर प्रकरण क्लॉक टावर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अपहरण (Kidnapping) का मुकदमा (FIR) दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस (Police) पड़ताल में मामला लेनदेन का निकला।
नाका मदार जेपी नगर निवासी सन्नी जैन ने शिकायत में बताया कि उसका आशागंज झूलेलाल चौक में गोदाम व फास्ट फूड का ठेला है। मंगलवार दोपहर कार व बाइक (Bike) में आए कपिल नामक युवक उसको बुलाने आया। उसने इनकार कर दिया तो आरोपी उसको जबरन बाइक (Bike) पर बैठा कर ले गए। आरोपी उसे वैशालीनगर (Vaishali Nagar Ajmer) स्थित एक ढाबे पर ले गए। जहां कुछ युवक पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए एग्रीमेंट उनके नाम करने का दबाव बनाया। इस दरम्यिान उसने अपने भाई को सूचना दे दी। उसका भाई भी वैशालीनगर स्थित ढाबे पर पहुंच गया। आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। इधर, कन्ट्रोल रूम (control room) पर सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पहुंची। मामले की पड़ताल के बाद मामले में देर शाम पीडि़त सन्नी की शिकायत पर क्लॉक टावर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्जकर लिया।
यह है मामला
पुलिस (Police) की पड़ताल में सामने आया कि सन्नी जैन ने बिजनेस के लिए विद्या नवलानी नामक महिला से 15 लाख रुपए उधार पर ले रखे है। उसने इसके एवज में खाली चेक देकर एग्रीमेंट कर रखा है। रकम अदायगी नहीं होने पर मंगलवार को कपिल और उसके साथ सन्नी को लेनदेन की बातचीत करने के लिए वैशालीनगर ले आए। जहां आपसी कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।
इनका कहना है...
मामला लेनदेन से जुड़ा है। पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में पड़ताल की जा रही है। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-सूर्यभान सिंह, थानाप्रभारी क्लॉक टावर (SHO Clock Tower)
Published on:
24 Jul 2019 01:15 pm
