अजमेर.
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (ajmer dargah )में झालरे के निकट मिले शव (dead body) की शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकता के बाद पुलिस (police) ने उसे दफना दिया।
Read More: Ajmer Urs: उर्स में वीआईपी विजिट पर हुआ बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
9 जनवरी को दरगाह परिसर में झालरे के निकट युवक की लाश मिली थी। उसकी नाक से झाग निकल रहे थे। उसने कुर्ता-पायजामा और ऊपर लाल-सफेद रंग की जैकेट पहन रखी थी। साथ ही काले रंग का ऊनी बनियान भी पहने था। युवक करीब 32-33 साल का था। पुलिस ने शव को तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी (hospital morgue) में रखवाया था।
Read More:Theft case: उसके कारनामे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
करीब एक सप्ताह तक पुलिस ने युवक के किसी रिश्तेदार अथवा परिचित का इंतजार भी किया। कोई संपर्क नहीं होने पर औपचारिकता पूरी कर शव को दफनाया (burried) गया।
Read More:Forest: अरावली पहाड़ पर कर रहे कब्जे, देखें यूं हुआ एक्शन..
मिली थी पर्ची….
दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मंूड ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकता के बाद उसे दफनाया गया। पुलिस को एफएसल रिपोर्ट (FSL Report)का इंतजार है। मालूम हो कि पुलिस को युवक के कपड़ों की तलाशी में कागज की पर्ची मिली थी। इसमें ‘कोई मत जगाना मुझे तो बाबा ही उठाएंगे ’ लिखा था।
Read More:
निर्देशक ने दी हाजिरी
अजमेर. बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राहुल रवैल ने मंगलवार को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। रवैल ने लव स्टोरी, बेताब, अर्जुन, कुछ खट्टा कुछ मीठा, अर्जुन पंडित, जीवन एक संघर्ष और अन्य फिल्म बनाई है। रवैल के साथ हॉलीवुड की अभिनेत्री मरिआना बोर्गो, फिल्म अभिनेत्री नमिता लाल भी साथ रही। खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई। रवैल जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने आए हैं।
रामकमल ने दी हाजिरी
फिल्म निर्देशक राम कमल मुखर्जी ने भी दरगाह में हाजिरी दी। मुखर्जी ने बताया कि वे गरीब नवाज पर एक गीत तैयार करने में जुटे हैं। जल्द इसी अजमेर आकर रिलीज करेंगे। उन्होंने बिन कुछ कहे, केक वॉक और अन्य फिल्म बनाई हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म सीजन्स ग्रीटिंग का जल्द प्रीमियर है।
डाइरेक्टर