29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Forest: अरावली पहाड़ पर कर रहे कब्जे, देखें यूं हुआ एक्शन…

सूचना मिलने पर उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने टीम को मौका मुआयना करने भेजा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Jan 2020, 5:39 PM IST

illegal capture

illegal capture

अजमेर.

वन विभाग ने माकड़वाली रोड-रामदेव नगर बस्ती में सोमवार को अतिक्रमण (illegal capture) हटाया। यहां पहाड़ की खुदाई के बाद चारदीवारी (wall) बनाई जा रही थी। विभाग की टीम ने मौका-मुआयना करने के बाद अतिक्रमण हटाया।

Read More:

माकड़वाली रोड जी ब्लॉके के समीप रामदेव नगर (ramdev nagar) बस्ती है। यहां पहाड़ी इलाकों में लोगों ने मकान बना रखे हैं। यहां पहाड़ी की खुदाई कर चारदीवारी बनाई जा रही थी। सूचना मिलने पर उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने टीम को मौका मुआयना (inspection) करने भेजा। टीम ने वहां जाकर चारदीवार और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। विभाग ने अतिक्रमियों को पाबंद भी किया है।

Read More:Theft case: उसके कारनामे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

पहाडिय़ों पर कब्जे जारी
वन विभाग के अधीन अरावली की पहाडिय़ों पर वर्षों से अवैध कब्जे जारी हैं। खासतौर पर नागफणी, तारागढ़ संपर्क सडक़, शास्त्री नगर-वैशाली नगर, माकड़वाली रोड जटिया कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में कई लोगों ने पहाड़ी पर कब्जे कर लिए हैं। यहां पक्के मकान-कमरे (illegal room), दुकानें बन चुकी हैं। लोगों के पास बिजली-पानी के कनेक्शन (illegal connection) भी हैं। मालूम हो कि बीते साल अगस्त में ताबड़तोड़ बरसात के चलते नागफणी इलाके में मकान गिरने से दो जनों की मौत हो गई थी।

Read More:Dargah Committee: बनाने हैं मॉडर्न टॉयलेट, प्लीज कीजिए हमारी मदद

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बरामद की एलईडी

अजमेर. निकटवर्ती भूणाबाय गांव में हुई एलईडी चोरी का सिविल लाइंस थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एलईडी बरामद की है। मामले में विधि संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बतया कि भूणाबाय निवासी केसरसिंह ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उसकी गांव में सब्जी की दुकान है। 17 जनवरी की रात अज्ञात चोरशटर ऊपर कर दुकान में घुस गए। चोर एलईडी स्क्रीन लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल अर्जुनराम, कांस्टेबल कुन्नाराम, जीवणराम को शामिल किया गया।

Read More:Budget Talk: नई कोर्ट बिल्डिंग, एलिवेटेड रोड का काम हो जल्द