29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft case: उसके कारनामे देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

एलईडी स्क्रीन लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Jan 2020, 4:47 PM IST

theft case

theft case

अजमेर.

निकटवर्ती भूणाबाय गांव में हुई एलईडी चोरी (led theft) का सिविल लाइंस थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एलईडी बरामद की है। मामले में विधि संघर्षरत बालक (minor) को निरुद्ध किया गया है।

Read More: ख्वाजा साहब की दरगाह में शबाना आजमी के स्वस्थ होने की मांगी दुआ

सिविल लाइंस थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बतया कि भूणाबाय निवासी केसरसिंह ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उसकी गांव में सब्जी की दुकान (vegetable shop) है। 17 जनवरी की रात अज्ञात चोरशटर ऊपर कर दुकान में घुस गए। चोर एलईडी स्क्रीन (led screen) लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल अर्जुनराम, कांस्टेबल कुन्नाराम, जीवणराम को शामिल किया गया।

Read More: Action: ड्रग्स रैकेट पर टिकी नजरें, एक्शन में अजमेर पुलिस

यूं खुला मामला
पुलिस ने अभय कमांड सेंटर और अन्य स्थानों से सीसीटीवी फुटेज (cctv footege)चैक किए। इसके आधार पर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल (spot) का मुआयना और दुकानदार से बातचीत की। मुखबिर की सूचना पर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई एलईडी बरामद की है।

Read More:Budget Talk: नई कोर्ट बिल्डिंग, एलिवेटेड रोड का काम हो जल्द
ड्रग्स रैकेट पर टिकी नजरें, एक्शन में अजमेर पुलिस

शहर में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर पुलिस की कड़ी नजर है। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने एसओजी-एटीएस और थानों के समन्वयन में कामकाज शुरू कर दिया है।

एटीएस जयपुर की टीम ने बीते साल 20 दिसंबर को लोहाखान इलाके में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। टीम ने छापा मारकर चार किलो एमडी ड्रग का जखीरा पकड़ा था। अजमेर में मादक पदार्थों की खेप पहुंचने की सूचना लगातार एटीएस के पास पहुंच रही थी। यहां गोरू खान के ठिकानों पर छानबीन की। इस दौरान 4 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग बरामद हुई थी। इसके अलावा बांदनवाड़ा के निकट गोवलिया और सराधना में अफीम-डोडा चूरी की खेप पकड़ी थी। पुष्कर में कैटामाइन इंजेक्शन पकड़ा गया था।

Read More: RPSC: 27 तक भरें ऑनलाइन फार्म, फिर नहीं मिलेगा दोबारा मौका