
dargah committee
अजमेर. दरगाह कमेटी (dargah committee) ने सोलहखम्भा इलाके में टॉयलेट (toilet construction) निर्माण के लिए जायरीन और आमजन से मदद मांगी है। कमेटी ने अपील जारी कर सहायता करने की गुजारिश की है।
दरगाह के सोलहखम्भा इलाके में जायरीन (pilgrims) की सुविधार्थ 80 टॉयलेट (toilet) बनाए जाने हैं। इसका निर्माण कार्य बीते वर्ष 5 दिसंबर को शुरू हुआ था। यहां 173.42 वर्ग मीटर भूखंड पर एक हॉल (hall) और ऊपरी तल पर 80 टॉयलेट (80 toilets) बनाए जाने हैं। निर्माण कार्य के एक महीने बीतने के बाद दरगाह कमेटी ने अपील जारी की है।
खर्च होंगे 60 लाख रुपए
कमेटी ने अपील जारी कर बताया कि उर्स और रोजाना आने वाली जायरीन (pilgrims) को शौचालयों (toilets) के अभाव में परेशानी होती है। कमेटी की तरफ से 2014 में 84 टॉयेलट बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। कमेटी ने बहुमंजिला टॉयलेट ब्लाक (moden toilet block) बनाने का फैसला किया है।
इंजीनियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट पर निर्माण (consstrution) सामग्री, मजदूरी पर 60 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें 12.60 लाख की सीमेंट, 4.50 लाख की ईंट, 4.50 लाख की ग्रिट, 12 लाख के सरिए, 2 लाख के कोटा स्टोन पत्थर शामिल है। जायरीन (pilgrims) और आमजन (peoples) प्रोजेक्ट के लिए सहायता राशि दे सकते हैं।
शबाना आजमी के स्वस्थ होने की दुआ
अजमेर. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के स्वस्थ होने के लिए दुआ की गई। जायरीन और आमजन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान गरीब नवाज की मजार शरीफ पर चादर पेश की गई। मालूम हो कि शबाना आजमी का शनिवार को महाराष्ट्र में एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर मुंबई के बीच क्रैंडी अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
Updated on:
20 Jan 2020, 3:38 PM IST
Published on:
20 Jan 2020, 3:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.