6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AJMER URS : कोलकात्ता-अजमेर के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन

ख्वाजा साहब के सालाना उर्स
less than 1 minute read
Google source verification
indian train-- जयपुर-जोधपुर मार्ग पर नहीं अटकेगी ट्रेनें

indian train-- जयपुर-जोधपुर मार्ग पर नहीं अटकेगी ट्रेनें

अजमेर. ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के दौरान जायरीन की सुविधा के लिए कोलकात्ता-अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी।
ट्रेन नंबर 03137 कोलकाता- अजमेर उर्स स्पेशल 28 फरवरी को कोलकात्ता से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सांय 5.50 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापिसी में ट्रेन नंबर 03138 अजमेर- कोलकाता उर्स स्पेशल दो मार्च को अजमेर से रात्रि 12.15 बजे रवाना होकर तीन मार्च को सुबह 6.30 बजे कोलकात्ता पहुंचेगी। ट्रेन में 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान व 4 साधारण श्रेणी को कोच होंगे।

Read More : URS MUBARAK: जन्नती दरवाजा खुला, मलंगों का जुलूस आज आएगा

Read More : 808th urs : गुम्बद पर मधुमक्खियों का छत्ता...कहीं मचा न दे भगदड़

यह भी पढ़े खबर...

उर्स के दौरान नो-शटडाउन,आला अफसर रखेंगे नजर

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने सोमवार को ख्वाजा साहब के उर्स को लेकर दरगाह क्षेत्र व कायड़ विश्रामस्थली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के इंतजाम देखने के साथ ही अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने टाटा पावर के अधिकारियों को उर्स के दौरान बिजली व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ ही मेले के दौरान किसी तरह का शट डाउन नहीं लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति पर पैनी नजर रखें।

भाटी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ उर्स मेला क्षेत्र का पैदल दौरा कर बिजली के तारों की स्थिति देखी। उन्होंने टाटा पावर को मेला क्षेत्र में नीचे लटकते तारों को ठीक करने के लिए विशेष टीम लगाकर काम कराने को भी कहा। इसी तरह सभी जगह विद्युत भार बराबर रखने की भी जरूरत बताई। दरगाह क्षेत्र के बाद भाटी ने कायड़ विश्रामस्थली पहुंच कर अभियंताओं को निर्देश दिए। एमडी के साथ एसई गोपाल चतुर्वेदी सहित अन्य अभियंता व टाटा पावर के कार्मिक मौजूद थे।