6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Virus :कोरोना वायरस के खौफ से अलर्ट मोड पर तीर्थ नगरी पुष्कर …

Corona Virus : विदेशियों से एहतियात के साथ होली खेलने की सलाह
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 05, 2020

Corona Virus :कोरोना वायरस के खौफ से अलर्ट मोड पर तीर्थ नगरी पुष्कर ...

Corona Virus :कोरोना वायरस के खौफ से अलर्ट मोड पर तीर्थ नगरी पुष्कर ...

पुष्कर. जयपुर में कोरोना (Corona Virus ) के दो संक्रमित रोगी मिलने के बाद प्रशासन ने पुष्कर को अत्यधिक संवेदनशील मानते हुए कोरोना से बचाव के उपायों पर कार्यवाही शुरू कर दी है । वहीं विदेशी पर्यटकों के साथ होली खेलने के दौरान कोरोना वायरस के फैलने की संभावना को लेकर चिकित्सा विभाग भी अलर्ट हो गया है। केन्द्र की ओर से कोरोना से संक्रमित सूचीबद्ध देशों के विदेशी पर्यटकों को चिह्नित करने के लिए बुधवार को चिकित्सा दल ने पुष्कर के 36 होटल-गेस्ट हाउस का सर्वे किया। इनमें इटली के 30, जापान के7, फ्रांस व कोरिया के 3-3 पर्यटक सहित कुल 43 विदेशी पर्यटक मिले। हालंाकि सभी कोरोना निगेटिव मिले। शाम को उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने बैठक कर विदेशी पर्यटकों के साथ होली खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही होटल मालिकों को उनके यहां पर विदेशी पर्यटकों कों ठहराने से पहले स्क्रनिंग कराने के निर्देश दिए गए।

Read More: CORONA VIRUS: सीबीएसई स्टूडेंट्स रख सकेंगे स्टूडेंट्स फेस मास्क और सेनिटाइजर


बैठक में दिए निर्देश

कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरतने को लेकर उपखंड अधिकारी देविका तोमर नें सीएमएचओ के.के.सोनी, थानाधिकारी राजेश मीणा, पुरोहित संघ के गोविन्द पाराशर, अरुण पाराशर, पार्षद रवि पाराशर, श्री ब्रह्म पुष्कर सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र राजोरिया, मौसम शर्मा व होटल ऑनर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रघु शर्मा के साथ बैठक कर होली पर्व पर विदेशी पर्यटकों के साथ होली खेलेते समय पूरी सावधानी बरतने तथा पर्यटकों के होटल में ठहराने की सूचना देने के निर्देश दिए। तोमर ने कहा कि विदेशी पर्यटकों की आवक के कारण कोरोना के मामले में पुष्कर को बहुत सेन्सेटिव माना जा रहा है । उन्होंने विदेशियों के साथ सतर्कता से होली खेलने के साथ ही मास्क लगाकर, होटल, गेस्टहाउस में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

Read More: खांसी, बुखार के रोगियों के लिए अलग होगा ओपीडी
---- इनका कहना है-

विदेशी पर्यटकों के साथ होली खेलने से पहले सावधानी जरूर बरतें। होटल मालिकों को ठहराने से पहले विदेशी पर्यटकों की चिकित्सकीय स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

देविका तोमर

Read More: Urs 2020 -दो पाकिस्तानी जायरीन की बिगड़ी तबीयत